फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Taapsee pannu and Bhumi Pednekar Shooting in the shooting range in Meerut

शूटिंग रेंज में तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर ने लगाए निशाने, देखने के लिए दर्शकों की उमड़ी भीड़

Thu, 11 Apr 2019 12:19 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 11 Apr 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
Taapsee pannu and Bhumi Pednekar Shooting in the shooting range in Meerut
शूटर दादी चंद्रो तोमर व प्रकाशो तोमर के साथ भूमि पेडनेकर - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में मोदीपुरम की पल्हैड़ा शूटिंग रेंज पर शुरू हुई सांड़ की आंख की शूटिंग में लाइट..कैमरा..एक्शन के बीच अभिनेत्री तापसी पन्नू व भूमि पेडनेकर ने अलग-अलग दृश्य शूट किए। शूटिंग के दौरान दोनों अभिनेत्रियों को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी, लेकिन रेंज का गेट बंद होने के कारण उन्हें मायूस लौटना पड़ा।

विज्ञापन


बताते चले कि जौहड़ी गांव में शूटर दादी चंद्रो तोमर व प्रकाशो तोमर के जीवन पर आधारित फिल्म को डायरेक्टर अनुराग कश्यप और तुषार हीरा नंदानी के निर्देशन में फिल्माया जा रहा है। फिल्म में दादी चंद्रो की भूमिका में भूमि पेडनेकर व प्रकाशो तोमर की भूमिका में अभिनेत्री तापसी पन्नू है। वहीं शूटर शार्दूल विहान के पिता दीपक विहान ने बताया कि बुधवार को दोनों अभिनेत्रियों के साथ पूरी यूनिट मोदीपुरम के पल्हैड़ा शूटिंग रेंज पर पहुंची। फिल्म में शूटर दादी के निशानेबाजी को लेकर भी अलग-अलग दृश्य शूट किए गए। इसमें तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर ने शूटिंग रेंज में निशाना साधा। शूटिंग के दौरान बीच बीच में भीड़ आ जाने के कारण कई बार सीन को कट किया गया। लाइट..कैमरा..एक्शन के बीच कई घंटे की मशक्कत के बाद सीन कैद किया गया। 
विज्ञापन


तापसी व भूमि को देखने उमड़े लोग
साउथ व बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर चुकी तापसी पन्नू और मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार के साथ टॉयलेट एक प्रेम कथा में मुख्य भूमिका निभाने वाली भूमि पेडनेकर की एक झलक देखने के लिए दर्शक शूटिंग रेंज पर पहुंच गए। वहां पर किसी को आने के अनुमति नहीं थी इसलिए शूटिंग रेंज के सभी गेट बंद होने से उन्हें मायूस लौटना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन और चलेगी शूटिंग
शूटर शार्दूल विहान के पिता दीपक विहान ने बताया कि गुरुवार को लोकसभा चुनाव के चलते शूटिंग रेंज पर शूटिंग बंद रहेगी। शुक्रवार और शनिवार को दो दिन और शूटिंग चलेगी। शूटिंग के दौरान पूरी टीम वैनिटी वैन में ही रहती हैं और फिर रात में होटल में रुकती है। दोनों अभिनेत्रियों ने निशानेबाजी कर अपना निशाना लगाया है।

8 साल बाद मोदीपुरम क्षेत्र में दूसरी फिल्म की शूटिंग
पल्हैड़ा शूटिंग रेंज पर सांड़ की आंख फिल्म की शूटिंग के दृश्य फिल्माए गए। यह दूसरा मौका है जब मोदीपुरम क्षेत्र में बॉलीवुड की किसी फिल्म की शूटिंग की गई। इससे पहले मई 2012 में रिलीज हुई अभिनेता इमरान हाशमी, रणदीप हुड्डा और अभिनेत्री निशा गुप्ता की फिल्म जन्नत टू की शूटिंग अंसल टाउन के पास पुल के किनारे हुई थी। उस दौरान एनएच-58 का निर्माण कार्य चल रहा था। यह पुल निर्माणाधीन था। जन्नत टू फिल्म हथियारों की तस्करी के ऊपर थी। इसमें अभिनेता इमरान हाशमी को मेरठ के बेगमपुल पर गाजियाबाद हथियार ले जाते हुए दिखाया गया था, लेकिन कंकरखेडा बाईपास के पुल पर उसकी अपने दुश्मनों से टकराव हो जाता है और दोनों पक्षों में गोलियां चलने का सीन दर्शाया गया था। आठ साल बाद यह दूसरा मौका है जब मोदीपुरम क्षेत्र में शूटिंग की गई।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed