फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   T-20 Hema Kohli Memorial Cricket Tournament from 26th

Meerut News: टी-20 हेमा कोहली मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 26 से

Fri, 13 Dec 2024 02:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
T-20 Hema Kohli Memorial Cricket Tournament from 26th
मेरठ। साकेत स्थित आईटीआई क्रिकेट मैदान पर 26 दिसंबर से हेमा कोहली मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन होने जा रहा है। टूर्नामेंट के चेयरमैन विवेक कोहली ने बताया कि आईपीएल की तर्ज पर रंगीन पोशाकों में इस टूर्नामेंट में सात साल से 12 साल तक के आयु वर्ग की टीमें भाग लेंगी। सभी खिलाड़ियों में विजेता-उपविजेता को ट्रॉफी देकर व खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र और मोमेंटो देकर पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, मैन ऑफ दी सीरीज के साथ विशेष पुरस्कार दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मंडल स्तर पर जीतने वाली महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी तुलसी, डोली, प्रियांशिका, रेनू पाल और ईशा को भी सम्मानित किया जाएगा। आयोजन सचिव अतहर अली ने बताया कि अंडर 7 से 12 साल में जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल हापुड़, आईटीआई जूनियर-1 व 2, ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ए व बी, जीडी गोयनका-2, टीम भाग ले रही हैं।
विज्ञापन

सीनियर वर्ग में अमृतसर राजपूत वॉरियर ब्लू, स्प्रिंगडेल्स क्रिकेट अकेडमी मुरादाबाद, रुक्मणि क्रिकेट अकेडमी अमरोहा, राजपूत वॉरियर्स अमृतसर, टॉरस क्रिकेट अकेडमी अमृतसर, नेशनल क्रिकेट अकेडमी बुलंदशहर, आईटीआई क्रिकेट अकेडमी मेरठ, गुरु नानक क्रिकेट अकेडमी हापुड़, देव क्रिकेट अकेडमी दिल्ली, ऋषभ क्रिकेट अकेडमी मेरठ, ऋषभ अकेडमी स्कूल प्रतिभाग कर रही हैं। विजेता टीम को 21 हजार रुपये और उपविजेता को 15 हजार के साथ सभी खिलाड़ियों को पुरस्कार दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed