फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Swings, food and drink stalls at Gagol Shrine

गगोल तीर्थ पर लगे झूले, खाने पीने के स्टाल

Wed, 04 Jun 2025 08:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 08:05 PM IST
विज्ञापन
Swings, food and drink stalls at Gagol Shrine
मेरठ। बृहस्पतिवार को ज्येष्ठ दशहरा पर्व के चलते गगोल तीर्थ पर तैयारी शुरू हो चुकी है। गगोल तीर्थ के पास मैदान में मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए झूले और खाने पीने व खिलौनों के स्टाल लगने शुरू हो गए हैं। गगोल तीर्थ पर श्रद्धालु स्नान व पूजा अर्चना कर पूण्य लाभ कमाते हैं। दशहरा पर्व मनाने के लिए ऐतिहासिक गगोल तीर्थ पर बुधवार शाम से ही श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया।
विज्ञापन


गगोलतीर्थ के महंत स्वामी शिवदास महाराज ने जानकारी दी कि ज्येष्ठ दशहरा पर यूपी, पंजाब, हरियाणा सहित दूरदराज से श्रद्धालु आते हैं जिनके रहने खाने पीने की व्यवस्था सुचारु कराई जा रही है। सरोवर के पानी व परिसर की सफाई करा दी गई है। बुधवार को इंस्पेक्टर परतापुर दिलीप सिंह बिष्ठ ने पुलिस टीम के साथ गगोल तीर्थ स्थित मेले की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed