फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   swine flu in meerut, H1N1 virus effected daughter of Retired Army officer in Meerut

मेरठ: एच1एन1 वायरस का कहर, रिटायर्ड आर्मी अधिकारी की बेटी समेत दो को हुआ स्वाइन फ्लू 

Wed, 16 Jan 2019 02:32 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 16 Jan 2019 02:32 PM IST
विज्ञापन
swine flu in meerut, H1N1 virus effected daughter of Retired Army officer in Meerut
Swine Flu

स्वाइन फ्लू का हमला जारी है। मंगलवार को स्वाइन फ्लू के दो नए मरीज मिले हैं, इनमें एक रिटायर्ड आर्मी अधिकारी की 11 वर्षीय बेटी निवासी कासमपुर है। इसके अलावा एक अन्य मरीज मुजफ्फरनगर निवासी है। इन्हें मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी लैब में पुष्टि हुई है।

विज्ञापन


एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. रचना टंडन ने बताया कि रिटायर्ड आर्मी अफसर कुछ दिन पहले ट्रेन से देहरादून गए थे। माना जा रहा है कि इस दौरान वह स्वाइन फ्लू की चपेट में आए थे। रविवार को जांच कराने पर उन्हें इसकी पुष्टि हुई थी। 

विज्ञापन

अब उनकी बेटी को पुष्टि हुई है। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि इन मरीजों के संपर्क में रहने वाले आठ लोगों को टेमी फ्लू की दवाइयां दी गई हैं। नवंबर 2018 से अब तक स्वाइन फ्लू के अब तक 58 मरीज मिल चुके हैं। इनमें महिलाओं और बच्चों की संख्या ज्यादा है। वर्ष 2017 में स्वाइन फ्लू के 400 से ज्यादा मरीज मिले थे, जिनमें 21 लोगों की मौत हो गई थी।

हाथ मिलाने से बचें
स्वाइन फ्लू एक-दूसरे से फैलता है, लिहाजा इसमें सावधानी की जरूरत है। खासकर बीमार व्यक्ति से हाथ मिलाने से बचें। छींकने वालों और खांसने वालों को चाहिए वह इस दौरान अपने चेहरे को ढक लें, साथ ही दूसरे व्यक्ति को भी चाहिए कि वह अपने चेहरे और मुंह को रुमाल आदि से ढक लें।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed