{"_id":"691e32c1503d8e80fe06d940","slug":"suv-rams-into-truck-parked-on-the-side-of-the-highway-woman-dies-meerut-news-c-72-1-mct1011-144202-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: हाईवे पर सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी एक्सयूवी, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: हाईवे पर सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी एक्सयूवी, महिला की मौत
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। थाना क्षेत्र में हाईवे पर बुधवार देर रात सड़क हादसे में एक एक्सयूवी कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुस गई। हादसे में कार सवार महिला की मौत हो गई और एक युवक घायल हो गया। पुलिस मृतका की पहचान के प्रयास में जुटी है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि शोभापुर फ्लाईओवर के पास स्थित राज रिसोर्ट के सामने सड़क किनारे ट्रक खड़ा था। मुजफ्फरनगर की तरफ से आ रही एक एक्सयूवी कार एक अन्य वाहन को ओवरटेक कर रही थी। लेकिन अनियंत्रित होकर कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुस गई। हादसे में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं कार में बैठी महिला व युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने पुलिस को फोन कर मामले की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह जाम खुलवाकर रहागीरों को आगे के लिए रवाना किया। सीओ का कहना है कि मृतक महिला व घायल युवक की पहचान की कोशिश कर रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।