फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Suspicious young men beaten up a Daroga in ATM cabin at Saharanpur city

एटीएम केबिन में दरोगा से हाथापाई, पूछताछ के लिए क्राइम ब्रांच को सौंपा आरोपी, ये है मामला

Sun, 01 Sep 2019 02:02 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sun, 01 Sep 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
Suspicious young men beaten up a Daroga in ATM cabin at Saharanpur city
दरोगा के साथ मारपीट करते संदिग्ध युवक - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर जनपद में एक एटीएम में घुसे दो संदिग्धों को देखकर अंदर पहुंचे दरोगा के साथ युवकों ने मारपीट कर दी। एक युवक तो इस दौरान भागने में सफल रहा। जबकि दूसरे को आसपास के दुकानदारों की मदद से दरोगा ने दबोच लिया। दरोगा ने पकड़े गए युवक को क्राइम ब्रांच को सौंप दिया है।

विज्ञापन


गागलहेड़ी थाना क्षेत्र में कस्बे के ज्योतिबा फूले तिराहे पर इंडिया नंबर वन एटीएम स्थित है। शनिवार की दोपहर दो संदिग्ध युवक एटीएम में घुस कर उसके साथ छेड़छाड़ कर रहे थे। तभी वहां से सिविल ड्रेस में गुजर रहे चौकी इंचार्ज विपिन यादव को उन पर शक हुआ। वे एटीएम में घुसे युवकों से पूछताछ करने लगे। दोनों युवक अपने आप को घिरता देखकर एसआई से भिड़ गए और हाथापाई शुरू कर दी। आसपास के दुकानदार पहले तो इसे आपस का झगड़ा समझते रहे। लेकिन सादी वर्दी में होने के कारण दुकानदार एसआई को नहीं पहचान पाए। इसी दौरान एक युवक एसआई के साथ मारपीट कर फरार हो गया। जबकि दूसरे युवक को मौके पर पहुंचे दुकानदारों की मदद से एसआई ने पकड़ लिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: दरोगा सहित सिपाहियों को बंधक बनाकर पीटा, दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उसे पूछताछ के लिए थाने लाया गया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि पकड़े गए युवक को क्राइम ब्रांच को सौंप दिया है। अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। 

यह भी पढ़ें: दरोगा-महिला पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज, बड़े अधिकारियों पर गिर सकती है गाज, तस्वीरें

उधर, मारपीट की इस घटना के दौरान मौके पर मौजूद कुछ युवकों ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया। बाद में वीडियो को सोशल मीडिया पर डाल दिया। यह दिन भर खूब वायरल हुआ।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed