फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Suspicious death of boyfriend and girlfriend due to gunshot in Bhawanpur Meerut

मेरठ में सनसनीखेज वारदात: गोली लगने से प्रेमी और प्रेमिका की संदिग्ध मौत, रात में लड़की से मिलने गया था युवक

Mon, 17 Jun 2024 08:47 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 17 Jun 2024 08:47 AM IST
सार

युवक की मां का कहना है कि उसके बेटे को दवाई के बहाने युवती ने अपने घर बुलाया था। जहां पर उसके बेटे की युवती के साथ गोली मारकर हत्या कर दी गई।

विज्ञापन
Suspicious death of boyfriend and girlfriend due to gunshot in Bhawanpur Meerut
युवती और युवक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के थाना भावनपुर क्षेत्र में दो मौतों से सनसनी फैल गई। यहां एक गांव के एक घर में प्रेमी और प्रेमिका के शव मिले हैं। युवती के घर वालों का कहना है कि प्रेमी रात में घर आया और उसने उनकी बेटी की हत्या करने के बाद खुद को गोली मारकर जान दे दी। वहीं लड़के के घरवालों का आरोप है कि लड़की के घरवालों ने दोनों की जान ले ली। पुलिस ने शवों को मोर्चरी में भेजकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन

मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव पचगांव पट्टी अमर सिंह का निवासी मनीष पुत्र श्रीचंद रविवार रात को अपनी प्रेमिका विधि पुत्री जय भगवान से मिलने के लिए घर जा पहुंचा। जहां पर घर में बनी रसोई के अंदर प्रेमी ने प्रेमिका को गोली मारते हुए खुद गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वहीं सूचना पर पहुंचे एसपी देहात कमलेश बहादुर को नवीन शुक्ला थाना प्रभारी भावनपुर आनन-फानन टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं विधि की बहन दीपा ने बताया की रात को 1:30 बजे के आसपास वह पानी पीने के लिए उठी थी। जब वह किचन की ओर पहुंची तो मनीष उसकी बहन की कनपटी पर तमंचा लगा रखे था। इससे पहले कि मैं शोर मचाती मनीष ने गोली मार दी, इस पर बरामदे में सोए अपने पिता को उठाया। इसके तुरंत बाद मनीष ने स्वयं को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इसके साथ-साथ मनीष की मां का कहना है कि उसके बेटे को दवाई के बहाने विधि ने अपने घर बुलाया था। जहां पर उसके बेटे की विधि के साथ गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं पुलिस ने छानबीन के दौरान मृतकों के मोबाइल नंबरों की जांच शुरू करते हुए मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed