{"_id":"6a8bc6d4f1ecf2f0b00d5104","slug":"suspended-sub-inspector-anu-said-her-future-was-ruined-to-boost-views-2026-08-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 'मेरे कपड़ों से परिवार को दिक्कत नहीं, मां के साथ खरीदा था फ्रॉक, इसलिए मेरा...', निलंबित दरोगा का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'मेरे कपड़ों से परिवार को दिक्कत नहीं, मां के साथ खरीदा था फ्रॉक, इसलिए मेरा...', निलंबित दरोगा का खुलासा
Mon, 24 Aug 2026 01:43 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Sharukh Khan
Updated Mon, 24 Aug 2026 01:43 PM IST
सार
मेरठ की निलंबित दरोगा अनु ने अपना पक्ष रखा है। उन्होंने कहा कि व्यूज बढ़ाने के लिए उनका भविष्य बर्बाद किया गया है। बिना मर्जी के उनका फोटो इस्तेमाल कर वीडियो बनाया गया है। साथ ही यह भी कहा कि मेरे कपड़ों से परिवार को दिक्कत नहीं है अपनी मां के साथ फ्रॉक खरीदा था।
विज्ञापन
Suspended Sub-Inspector
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में सोशल मीडिया नीति का उल्लंघन करने के आरोप में निलंबित दरोगा अनु ने वीडियो बनाकर अपना पक्ष रखा है। उनका कहना है कि वीडियो में पहनी फ्रॉक मैंने अपनी मां के साथ आगरा से खरीदा था। मेरे परिवार को मेरे कपड़ों से आपत्ति नहीं है तो किसी और को क्या परेशानी है।
सोशल मीडिया पर व्यूज बढ़ाने के लिए उनकी बिना मर्जी के उनके फोटो का इस्तेमाल कर वीडियो बनाया गया, यह अपराध है। इससे उनका भविष्य बर्बाद हो गया। अब वीडियो बनाने वाला उनके भाई से माफी मांग रहा है।
वर्ष 2023 बैच की दरोगा अनु कॉलिस प्रयागराज की रहने वाली हैं। अनु सोशल मीडिया पर जिम में वर्क आउट करते वीडियो बनाती रही हैं। एक वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें निलंबित किया गया था। एक सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर ने पुलिस की गरिमा का हवाला देते हुए वीडियो शेयर किया था।

इसमें वह फ्रॉक पहनकर लेटीं थीं और वीडियो में एक क्यूआर कोड दिखाई दे रहा था। ये भी आरोप था कि क्यूआर कोड आर्थिक मदद लेने के लिए शेयर किया गया है। जबकि अब अनु ने कहा है कि क्यूआर कोड उनके इंस्टाग्राम हैंडल के अकाउंट का था।
इसका उपयोग वह अपने भोजन और स्वास्थ्य चैनल के लिए करती थीं। हालांकि अनु के वीडियो जारी करने के बाद भी सोशल मीडिया पर क्यूआरकोड शेयर किया जा रहा है। इसमें दावा किया जा रहा है कि क्यूआरकोड उनके बैंक अकाउंट का ही है।
पांच दिन से कमरे में बंद हैं
अब अनु ने वही फ्रॉक पहनकर फिर वीडियो बनाया है। उनका कहना है कि उनका निक नेम सेलिना है। वह एंग्लो-इंडियन लड़की हैं और रोमन कैथोलिक हैं। उन्होंने कहा कि अगर किसी को आपत्ति थी तो उनके विभाग में शिकायत क्यों नहीं की गई। उनके परिवार में ऐसे कपड़े पहनना सामान्य बात है।

वह पांच दिन से कमरे में बंद हैं और उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। वह स्कूल और कॉलेज में अव्वल रही हैं और सरकारी नौकरी करती हैं। उन्होंने विभाग की गरिमा को ठेस पहुंचाने के लिए वर्दी में ऐसा कोई वीडियो नहीं बनाया।
उन्होंने खुद को सही बताते हुए किसी भी जांच के लिए तैयार होने की बात कही। अनु ने अमित किल्होर को चुनौती दी कि यदि उन्हें आर्थिक सहायता मिली है, तो उनके और उनके परिवार के बैंक खातों की जांच करा ली जाए।
इंस्पेक्टर ने कहा कि तुमने विभाग को बदनाम कर दिया
अनु पुलिस ऑफिस में तैनात थी। उनका कहना है कि आज मैं अपने ऑफिस गई थी। वहां मेरी मुलाकात एक वरिष्ठ इंस्पेक्टर से हुई। मैं इनकी बहुत इज्जत करती हूं।
अनु पुलिस ऑफिस में तैनात थी। उनका कहना है कि आज मैं अपने ऑफिस गई थी। वहां मेरी मुलाकात एक वरिष्ठ इंस्पेक्टर से हुई। मैं इनकी बहुत इज्जत करती हूं।
उन्होंने कहा कि तुमने विभाग को बदनाम कर दिया है। जबकि उनकी खुद की एक वीडियो किसी ने एआई से बनाकर वायरल की थी। मैं कितने लोगों को समझाऊंगी कि मैं सही हूं और मेरे साथ गलत हुआ है। मैं चुप हूं, इसका मतलब यह नहीं कि मैं गलत हूं।