{"_id":"5f99bf008ebc3e9b9a4fb07d","slug":"suspended-officer-of-seed-corporation-arrested-in-smuggling-meerut-news-mrt50841403","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलेट प्रूफ जैकेट सहित दो असलहा तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलेट प्रूफ जैकेट सहित दो असलहा तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
बीज निगम का निलंबित अधिकारी दो साथियों सहित असलहा तस्करी में गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने एक बुलेट प्रूफ जैकेट्स, दो नकली बुलेट प्रूफ जैकेट्स, तमंचों के साथ तीन असलहा तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक सुनील चंद्रा बीज निगम में अकाउंट ऑफिसर रहा है और उसे 53 लाख के गबन के आरोप में निलंबित किया गया था। उसके पिता चंद्रपाल शिक्षक नेता है और मां संतोष देवी सभासद है।
मंगलवार रात जानसठ थाना पुलिस ने सुनील चंद्रा व उसके दो साथियों मानसिंह निवासी कासमपुरा खोला मीरापुर और श्याम किशन मेहरा को सालारपुर क्षेत्र स्थित एक बंद पड़े ढाबे से गिरफ्तार किया। गबन में निलंबित होने के बाद सुनील चंद्रा के खिलाफ थाना कंकरखेड़ा पर रिपोर्ट दर्ज हुई थी। एसपी देहात नेपाल सिंह ने बताया कि थाना जनसठ पुलिस ने 12 अक्तूबर को इनके तीन साथियों रंजीत, मनीष व अमित को पांच पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उस समय सुनील चंद्रा और मानसिंह फरार हो गए थे। संवाद