फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   suspects person arrested from Meerut Cantonment area in Meerut

मेरठ छावनी क्षेत्र से संदिग्ध गिरफ्तार, मोबाइल में मिले पाकिस्तान में बातचीत किए जाने के सबूत

Tue, 24 Sep 2019 02:32 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 24 Sep 2019 02:32 PM IST
विज्ञापन
suspects person arrested from Meerut Cantonment area in Meerut
छावनी क्षेत्र से गिरफ्तार संदिग्ध अल्ताफ अंसारी - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में सेना की क्यूआरटी टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। मेरठ जिले से टीम ने संदिग्ध आरोपी को गिरफ्तार किया है। फिलहाल सेना की क्यूआरटी टीम आरोपी से पूछताछ में जुटी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, क्यूआरटी टीम ने छावनी क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय सिख लाइंस के पास से अलसुबह करीब 4 बजे लिसाड़ी गेट थानाक्षेत्र की समर गार्डन की शहाजहां कॉलोनी में रहने वाले अल्ताफ अंसारी पुत्र अल्लाह मैहर को हिरासत में लिया है। आरोपी के मोबाइल से कई पाकिस्तानी नंबर मिलने की बात सामने आ रही है। 
विज्ञापन

फिलहाल थाना लालकुर्ती क्षेत्र में खुफिया एजेंसी आरोपी से पूछताछ कर रही है। वहीं आर्मी इटेलीजेंस के साथ क्यूआरटी, पुलिस और अन्य खुफिया एजेंसियां भी पूछताछ के लिए पहुंच गई हैं। शुरुआती पूछताछ में अल्ताफ अंसारी के मोबाइल से कई महत्वपूर्ण जानकारी मिलना बताया गया है।

बताया गया कि अल्ताफ ई रिक्शा चला रहा था। क्यूआरटी टीम ने उससे पूछताछ की तो अल्ताफ ने कहा कि वह सवारी छोड़कर आ रहा है। टीम ने ज्यादा जानकारी मांगी तो वह सकपका गया। इसके बाद टीम ने उसके मोबाइल की जांच की तो उसमें कई संदिग्ध मोबाइल नंबर भी मिले। यह मोबाइल नंबर पाकिस्तान के बताए जा रहे हैं।

यह भी चर्चा है कि अल्ताफ के मोबाइल में केवल पाकिस्तान ही नहीं बल्कि इराक, ईरान जैसे कई इस्लामिक देशों के भी मोबाइल नंबर मिले हैं। 

कहा जा रहा है कि अल्ताफ ने क्यूआरटी की हिरासत में आते ही उन नंबरों को मोबाइल से डिलीट कर दिया, जिन लोगों से उसने आखिरी बार बात की थी। हालांकि कुछ देर पहले आर्मी अल्ताफ अंसारी को मेडिकल के लिए मिलिट्री हॉस्पिटल ले गई थी। अब डॉक्टरी के बाद उसे लालकुर्ती पुलिस की सुपुर्दगी में दिया जाएगा।

गौरतलब है कि चार साल पहले भी मेरठ के छावनी क्षेत्र से एसटीएफ की टीम ने पाकिस्तान के जासूस को गिरफ्तार किया था। जिसका नाम मोहम्मद एजाज था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed