फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Suspected of adulteration...178 kg ghee and 60 litres mustard oil seized

Meerut News: मिलावट का शक...178 किली घी और 60 लीटर सरसों का तेल सीज

Fri, 17 Oct 2025 02:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
Suspected of adulteration...178 kg ghee and 60 litres mustard oil seized
मेरठ। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने बृहस्पतिवार को मिलावट के शक में 178 किलो घी और 60 लीटर सरसों का तेल सीज किया। नौ खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। इन्हें जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजा जाएगा और जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एफएसडीए के सहायक आयुक्त दीपक सिंह ने बताया कि हापुड़ रोड से भैंस के दूध का एक नमूना लिया गया। परतापुर से गाय के दूध का एक व भैंस के दूध के दो नमूने लिए गए। मेजर ध्यानचंद नगर से घी का नमूना लिया गया और वहां से घी सीज किया गया। सरधना से सरसों के तेल का नमूना लिया गया और तेल सीज किया गया। साथ ही यहां से एक पेड़े का नमूना लिया गया। इसके अलावा ललियाना से छेना मिठाई के दो नमूने लिए गए। कार्रवाई करने वाली टीम में जगवीर सिंह, वीरेश पाल, एतीस कुमार, तन्मय अगऱहरि, भोगेंदऱ पऱसाद, गुंजन शर्मा और दीपशिखा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed