फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   sushil fauji threat to villager of bhadaura

भदौड़ा में सुशील फौजी ने रंगदारी मांगी, धमकी दी

Mon, 29 Nov 2021 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
sushil fauji threat to villager of bhadaura
भदौड़ा में सुशील फौजी ने रंगदारी मांगी, धमकी दी
विज्ञापन

मेरठ। भदौड़ा गांव में फिर गैंगवार की आहट महसूस हो रही है। ग्राम प्रधान गुड्डी के बेटे सुशील फौजी ने गांव के एक युवक इरफान को धमकाया और रंगदारी मांगी। फौजी ने युवक से कहा कि गांव में बन रहे स्टेडियम की शिकायत उसने कुख्यात योगेश भदौड़ा के कहने पर की है। इस धमकी का ऑडियो वायरल हो गया है। इसके बाद पुलिस ने सुशील फौजी और उसके साथियों पर रोहटा थाने में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने उसकी तलाश में दबिश भी दी, लेकिन वह नहीं मिला।
दरअसल, गांव के निवासी योगेश भदौड़ा और सुशील फौजी में गैंगवार चल रही है। दोनों परिवार की महिलाओं ने ग्राम प्रधान और जिला पंचायत का चुनाव में आमने-सामने लड़ने की तैयारी की थी, लेकिन पुलिस ने जिला पंचायत चुनाव में दोनों को नामांकन नहीं करने दिया। हालांकि सुशील फौजी की मां गुड्डी ग्राम प्रधान बन गई।
विज्ञापन

बताया गया है कि सुशील गांव में मंदिर के पास स्टेडियम बनाने की तैयारी कर रहा है। योगेश की पत्नी एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुमन भदौड़ा ने एसडीएम सरधना से इसकी शिकायत कर दी। इसमें आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान और उसका बेटा मंदिर की 15-20 बीघा जमीन पर अवैध कब्जा कर स्टेडियम बनाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस जमीन के संबंध में गांव के ही इरफान ने लेखपाल से फरद मांग ली। इसकी जानकारी सुशील फौजी को हुई। आरोप है कि सुशील ने इरफान को कॉल कर धमकी दी और रंगदारी मांग ली है। अब इरफान ने इसकी शिकायत एसएसपी से कर दी। पीड़ित ने इसकी ऑडियो भी पुलिस को सौंप दी। इरफान की तहरीर पर सुशील और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज हो गया। एक मुकदमा पुलिस ने भी सुशील के खिलाफ लिखा है।
एसपी देहात केशव कुमार का कहना कि मंदिर की जमीन पर सुशील फौजी स्टेडियम बनवा रहा है, इसकी जांच प्रशासनिक अधिकारी कर रहे हैं। धमकी और रंगदारी मांगने का केस दर्ज किया है। आरोपी की तलाश में दबिश दी गई, लेकिन वह फरार हो गया।
----
गांव में फिर गुंडागर्दी का माहौल
भदौड़ा गांव में फिर से गुंडागर्दी का माहौल बन रहा है। योगेश भदौड़ा जेल में है और उसका परिवार गांव में नहीं रहता है। अबकी बार सुशील फौजी की मां ने प्रधानी का चुनाव लड़ा और जीत गई। तब से गांव में दहशत का माहौल है। आशंका जताई जा रही है कि सुशील फौजी व योगेश भदौड़ा के बीच फिर से गैंगवार हो सकती है। इसे देखते हुए गांव में पुलिस तैनात हो गई। योगेश के भतीजे की हत्या के मामले में सुशील फौजी जेल गया था। बाद में दोनों परिवार में समझौता हो गया था।
--
स्टेडियम बनाना है तो अपनी जमीन खरीदें
योगेश भदौड़ा की पत्नी सुमन भदौड़ा ने कहा है कि सुशील फौजी मंदिर की जमीन पर कब्जा करना चाहा रहा है। स्टेडियम बनाना है तो वह जमीन खरीदें, हम भी उसकी मदद करें। गांव के लोगों की शिकायत मिली थी, उसके बाद ही मैंने एसडीएम से इसकी शिकायत की है। इस मामले की निष्पक्ष जांच हो। हमने भी गांव में 20 साल प्रधानी की है।
---
पुलिस पर तोड़फोड़ और नकदी सहित सामान लूटने का आरोप
सुशील फौजी की तलाश में पुलिस ने भदौड़ा गांव में शनिवार देर रात दबिश दी। सुशील का आरोप है कि पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे तोड़े, फिर घर में तोड़फोड़ की। घर में दो लाख कैश पुलिस लुटकर ले गई, फ्रिज, वाशिंग मशीन, कुर्सी और अन्य सामान तोड़कर गए है।

---
सुशील फौजी के खिलाफ शिकायत मिली, जिस पर मुकदमा दर्ज हो गया। आरोपी की तलाश में पुलिस ने दबिश दी है, लेकिन वह घर पर नहीं मिला। गांव में स्टेडियम बनाने का मामला है, इसकी जांच तो प्रशासनिक अधिकारी ही करेंगे।
प्रभाकर चौधरी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed