यादों में सुशांत : सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ ये संदेश... युवाओं को दी जा रही अहम सलाह
मेरा दर खुला है, खुला ही रहेगा तुम्हारे लिए। मेरा घर सुरक्षित है। चाय, कॉफी यहां मिनटों में आपके सामने होगी। मेरी किचन की बेंच वह जगह है जो किसी को जज नहीं करती। कोई जरूरतमंद किसी भी वक्त मेरे इस घर में आए और बातें करे। किसी भी समय आने के लिए उसका स्वागत है। मेरे फ्रिज में हमेशा खाना होता है। मैं अपने घर में आप सबके लिए हमेशा होता हूं...
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सोमवार को अचानक ही यह संदेश सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे। सुशांत की तरह कहीं कोई आत्महत्या का गलत कदम न उठा ले उससे बचाने के लिए लोगों ने सोशल मीडिया पर अवेयरनेस अगेंस्ट सुसाइड, लव योर लाइफ, वीआर विद यू जैसे हैशटेग के साथ अभियान छेड़ दिया। फेसबुक वॉल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोगों को जागरूक करने के लिए इस संदेश को साझा किया। मेरठ में भी कई लोगों ने इस संदेश को फेसबुक वॉल पर साझा किया। लोगों को भरोसा दिलाते हुए आमंत्रित किया कि जिंदगी के तमाम गमों से हार कर आत्महत्या करने की जरूरत नहीं है।
सेमीकोलन मार्क बनाकर किया विरोध
रामनाथ फाउंडेशन और लीगल एंड सेल लीगम प्रैक्सिस के द्वारा प्रिवेंशन ऑफ सुसाइड डयूरिंग लॉकडाउन कैंपेन लांच किया गया है। लॉकडाउन में रोजगार और तनाव के चलते लोग मानसिक तनाव से जूझ रहे हैं और आत्महत्या कर रहे हैं। अभियान के तहत लोगों को जागरूक कर रहे हैं। इसके साथ ही पर्सनल काउंसिलिंग की सुविधा भी दे रहे हैं। सोमवार को भी संस्था के सदस्यों ने सेमीकोलन चिह्न के द्वारा सुसाइड प्रिवेंशन कैंपेन चलाया।
यह भी पढ़ें: अमर उजाला फाउंडेशन ने मेडिकल कॉलेज को दान किया वेंटिलेटर, डीएम बोले- महामारी के दौर में कायम की मिसाल
सोशल मीडिया पर शेयर किए संदेश
लॉकडाउन के कारण लोग बहुत अधिक अवसाद में आ चुके हैं। छोटी-छोटी बातों पर लोगों को गुस्सा आ रहा है। तनाव बढ़ रहा है। अंत में उन्हें एक ही रास्ता सूझता है आत्महत्या। चंद सेकंड का यह आवेश कितनी जिंदगियों को बर्बाद कर सकता है। इससे लोगों को बचाने के लिए हम सब को आगे आना होगा। - निधि जैन, फैशन डिजाइनर
यह भी पढ़ें: बड़ी लापरवाही: अस्पताल से फरार हुआ कोरोना पॉजिटिव मरीज, दिल्ली से आकर मेरठ में हुआ था भर्ती
आत्महत्या किसी परेशानी का अंत नहीं बल्कि अपनों के लिए परेशानी बढ़ाने का जरिया है। युवाओं में तेजी से आत्महत्या करने के मामले बढ़े हैं। इन बढ़ते मामलों को हम सबको मिलकर ही रोकना होगा, तभी हम एक स्वस्थ समाज की स्थापना कर सकते हैं। - मदीहा रसूल लाइफ कोच
हमारे आसपास हम से जुड़ा, समाज का कोई व्यक्ति यह कदम ना उठाएं इसलिए यह जागरूकता बहुत जरूरी है। - विजेता शाह, एंटरप्रेन्योर
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/