फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   surya in mesh rashi amrit tulya yoga

सूर्य का मेष राशि में प्रवेश, बना अमृत तुल्य योग

Fri, 16 Apr 2021 12:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
surya in mesh rashi amrit tulya yoga
सूर्य के मेष राशि में प्रवेश से अमृत तुल्य योग
विज्ञापन

मेरठ। ग्रहों की दशा दिशा में हो रहे परिवर्तनों के बीच इस बार सूर्य 13 व 14 अप्रैल की रात मेष राशि में प्रवेश कर चुका है। इस पुण्यकाल के संयोग से हरिद्वार कुंभ के शाही स्नान का महत्व बढ़ गया है।
मेष मंगल के आधिपत्य वाली राशि है। आचार्य कौशल वत्स ने बताया सूर्य ग्रहों के राजा हैं। मंगल देवसेनापति माने जाते हैं। सूर्य व मंगल आपस में मित्र हैं। इसका अर्थ यह है कि सूर्य अपने मित्र की राशि में प्रवेश कर गए हैं। वर्ष के राजा व मंत्री पद पर मंगल की नियुक्ति है। ऐसे में सूर्य का मंगल की राशि में प्रवेश अति विशेष हो गया है। वहीं, सूर्य के इस परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर प्रभाव देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

ज्योतिष वैज्ञानिक भारत ज्ञान भूषण का कहना है कि इस स्थान पर सूर्य उच्च माना गया है। वहीं, इस समय सूर्य के साथ शुक्र भी विराजमान हो गए हैं, जोकि अति विशेष महत्व रखते हैं। जब यह अपने मित्र मंगल ग्रह की राशि में विचरण करते हैं, तो जातक को समृद्ध बनाते हैं। सूर्यदेव इस स्थान पर 14 मई अक्षय तृतीया तक रहेंगे। सूर्य का राशि परिवर्तन हर राशि पर प्रभाव डालता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आचार्य संजय त्रिपाठी ने बताया कि हरिद्वार कुंभ का महत्व बृहस्पति के कुंभ और सूर्य के मेष राशि में प्रवेश के कारण है। ग्रहों की यह असाधारण स्थिति गंगा के जल को इस तरह औषधिकृत कर देता है, जिससे कुंभ पर्व के विशेष दिनों में यह अमृतमय हो जाता है। एक माह तक यह अमृत योग बना रहेगा।

---
फलदायी है चैत्र मास
- ज्योतिष में बताए गए अन्य उपायों से जब कार्य सिद्धि नहीं होती, तब चैत्र की नवरात्रि में की उपासना सिद्धि प्रदान करती है। चैत्र महीने से ज्योतिष का बहुत गहरा संबंध है। इस महीने से शुभता और ऊर्जा का आरंभ होता है। चित्रा नक्षत्र से संबंध होने के कारण इसका नाम चैत्र है। इस महीने में वसंत का अंत और ग्रीष्म का आरंभ होता है। इस महीने में सूर्य और देवी की उपासना लाभदायक होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed