फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Suresh Jain Rituraj became the President, Dr. OP Agarwal Secretary

मेरठ कॉलेज में प्रबंध समिति का चुनाव: सुरेश जैन रितुराज बने अध्यक्ष, जीत के बाद मनाया जश्न

Fri, 13 Aug 2021 08:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 13 Aug 2021 08:25 AM IST
सार

अध्यक्ष पद पर 1043 वोट में से 23 निरस्त हो गईं। सुरेश जैन रितुराज को 607 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी फ्रेंड्स ऑफ मेरठ कॉलेज पैनल के प्रत्याशी अनिल कुमार गुप्ता को 413 वोट मिले।

विज्ञापन
Meerut News: Suresh Jain Rituraj became the President, Dr. OP Agarwal Secretary
जीत के बाद जश्न मनाया। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ शहर के सबसे प्रतिष्ठित मेरठ कॉलेज प्रबंध समिति के चुनाव में चारों पदों पर सेठ दयानंद गुप्ता, अरविंद नाथ सेठ और डॉ. राम कुमार गुप्ता पैनल के प्रत्याशियों ने जीत हासिल की। सुरेश जैन रितुराज अध्यक्ष, डॉ. ओपी अग्रवाल सचिव, महेश कुमार गुप्ता उपाध्यक्ष और मनीष प्रताप अतिरिक्त सचिव चुने गए।

विज्ञापन


चुनाव गुरुवार सुबह नौ बजे से पांच बजे तक हुआ। 1387 सदस्यों में से 1043 ने वोट डाले। सुबह से ही दोनों पैनल के प्रत्याशी और समर्थक वोटरों को मनाने में लगे रहे। मेन गेट से आगे दोनों पैनल के कैंप लगे थे। एक-एक वोट को लेकर खींचातानी चलती रही। कार्यकारिणी सदस्य के एक प्रत्याशी के बार-बार भीतर जाने पर हंगामे की स्थिति भी पैदा हुई। चुनाव में लगे शिक्षकों से हाथापाई भी हो गई। शाम छह बजे से मतगणना शुरू हुई। रात को चुनाव अधिकारी प्राचार्य डॉ. युद्घवीर सिंह ने परिणाम घोषित किया।
विज्ञापन


अध्यक्ष पद पर 1043 वोट में से 23 निरस्त हो गईं। सुरेश जैन रितुराज को 607 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी फ्रेंड्स ऑफ मेरठ कॉलेज पैनल के प्रत्याशी अनिल कुमार गुप्ता को 413 वोट मिले। सचिव पद 1043 वोट में से 14 निरस्त हो गईं। डॉ. ओपी अग्रवाल को 587 और उनके प्रतिद्वंद्वी विवेक गर्ग को 442 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद पर महेश कुमार गुप्ता को 517 और मोहित जैन को 497 वोट मिले। अतिरिक्त सचिव पद पर मनीष प्रताप को 602 और केशव बंधु को 411 वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेठ दयानंद गुप्ता और सेठ अरविंद नाथ के बाद पहला था चुनाव
शिक्षा के क्षेत्र में सेठ दयानंद गुप्ता का शहर में बड़ा नाम रहा। वे शिक्षण संस्थानों में प्रबंध समितियों के अध्यक्ष-सचिव रहे। उन्होंने शिक्षण संस्थानों में काफी कार्य कराए। सेठ अरविंद नाथ भी प्रबंध समिति चुनावों में बेहतर रणनीतिकार रहे। सेठ अरविंद नाथ और सेठ दयानंद गुप्ता के बिना मेरठ कॉलेज का ये पहला चुनाव था। लेकिन चुनाव में पैनल ने चारों पदों पर जीत हासिल की। चुनाव लड़ा रहे डॉ. रामकुमार गुप्ता ने सभी सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि संयुक्त रूप से सभी के प्रयास से ये जीत हासिल हुई।

ढोल की थाप पर थिरके, खूब मना जश्न
पदाधिकारियों की जीत पर समर्थकों और परिवार के लोगों ने जश्न मनाया। पिता डॉ. ओपी अग्रवाल की जीत पर बेटी डॉ. हिमानी अग्रवाल और डॉ. शिवानी अग्रवाल खूब थिरकीं। डॉ. सुरेश जैन रितुराज के अध्यक्ष बनने पर पोते नव्य जैन और भव्य जैन ने शुभकामनाएं दी।

ये जीते कार्यकारिणी सदस्य
कार्यकारिणी सदस्य के 21 पद के लिए 28 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे थे। जीते प्रत्याशियों में आदित्य माहेश्वरी, अमित बंसल, अनुज बंसल, अनुराग दुबलिश, अनुराग गौड़, अरुण कुमार गुप्ता, अरुण कुमार रस्तोगी, अतुल कुमार जैन, जयवीर सिंह, कृष्ण कुमार शर्मा, ओपी शर्मा, पंकज मित्तल, पंकज रस्तोगी, पराग अग्रवाल, पीयूष कुमार दुबलिश, कुंवर राहुल सिंह, राकेश खेत्रपाल, एसपी देशवाल, शैलेंद्र कुमार जैन, शुभांकर शर्मा, शुभेंद्र मित्तल शामिल हैं।

राजपाल पर भारी पड़े जयवीर
सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह और वर्तमान जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह दोनों कार्यकारिणी सदस्य के लिए चुनाव लड़े। इस चुनाव में जयवीर सिंह भारी पड़े। वे जहां चुनाव जीत गए, वहीं राजपाल सिंह मुकाबले से बाहर हो गए।

कॉलेज में कराएंगे पुरातन छात्र सम्मेलन : सुरेश जैन रितुराज
प्रबंध समिति अध्यक्ष का चुनाव जीते भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष रहे उपन्यासकार सुरेश जैन रितुराज ने कहा कि कॉलेज में पुरातन छात्र सम्मेलन कराएंगे। कॉलेज की बेहतरी के लिए सभी को साथ लेकर काम किया जाएगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत दूसरे संस्थानों से एमओयू करके नए-नए कोर्स शुरू किए जाएंगे।

होनहार छात्रों के लिए छात्रवृत्ति कोष की कराएंगे स्थापना : डॉ. ओपी अग्रवाल
सचिव पद पर चुनाव जीतने के बाद डॉ. ओपी अग्रवाल ने कहा कि मेरठ कॉलेज में छात्रवृत्ति कोष की धनराशि को बढ़ाया जाएगा। ताकि होनहार छात्र-छात्राएं आगे बढ़ सकें। कॉलेज में हॉस्टल की पुरानी बिल्डिंग को किस तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं, इसको लेकर सभी को साथ लेकर बात करेंगे। कॉलेज को चतुर्दिक आगे ले जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed