फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Supported the High Court bench by forming a human chain

Meerut News: मानव श्रृंखला बनाकर किया हाईकोर्ट बेंच का समर्थन

Thu, 18 Dec 2025 01:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Supported the High Court bench by forming a human chain
मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की दशकों पुरानी मांग को लेकर हुआ मेरठ बंद के समर्थन में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के छात्रों ने विश्वविद्यालय मुख्य द्वार पर विशाल मानव श्रृंखला बनाई। छात्र नेता विनीत चपराना और पूर्व छात्र संघ महामंत्री अंकित अधाना के नेतृत्व में सैकड़ों छात्र अपने हाथ में हाईकोर्ट बेंच लेकर रहेंगे के पोस्टर लिए हुए थे।
विज्ञापन

छात्रों ने कहा कि यह मांग केवल वकीलों की नहीं, बल्कि आम जनता, युवाओं और छात्रों की भी है। अंकित अधाना ने कहा कि प्रयागराज जाना आर्थिक और समय की बर्बादी है। सुलभ न्याय हर नागरिक का अधिकार है, इसके लिए कॉलेजों में बड़ा आंदोलन शुरू होगा। विनीत चपराना ने कहा कि हर छात्र इस लड़ाई में आगे रहेगा और आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक बेंच की घोषणा नहीं हो जाती। छात्रों ने संकल्प लिया कि मांग को गांव-घर तक पहुंचाएंगे। इस दौरान रोहित सिंह गुर्जर, शान मोहम्मद, सौरभ राजपूत, प्रशांत चौधरी, आशु गोस्वामी, गौरव चौधरी, रवि मावी, पवनेश यादव, सचिन मुंडे आदि छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed