फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Supply department involved in oil black game

तेल के काले खेल में आपूर्ति विभाग शामिल

Wed, 28 Aug 2019 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
Supply department involved in oil black game
मेरठ। थिनर, सॉल्वेंट और बेंजीन से नकली पेट्रोल-डीजल बनाने के खेल में आपूर्ति विभाग की भूमिका की रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। आपूर्ति विभाग पर शासन द्वारा बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी चल रही है। पुलिस का कहना है कि एसआईटी ने सारे दस्तावेज जुटाए हैं।
विज्ञापन

परतापुर और टीपीनगर में नकली पेट्रोल-डीजल बनाने का खुलासा कर तेल माफिया राजीव जैन, प्रदीप गुप्ता समेत 10 लोग गिरफ्तार कर 2.20 लाख लीटर नकली तेल बरामद किया गया था। नकली तेल पेट्रोल पंपों पर सप्लाई किया जा रहा था। एसआईटी की जांच में तेल माफियाओं की पोल खुलने लगी तो आपूर्ति विभाग की भूमिका संदिग्ध मिली है। थिनर, सॉल्वेंट और बेंजीन में में लाल रंग का पाउडर मिलाकर नकली तेल बनाया जा रहा था। राजीव जैन और प्रदीप गुप्ता के पास केमिकल का लाइसेंस था।
विज्ञापन

वहीं दोनों फैक्टरियों की जांच करने एक बार भी आपूर्ति विभाग नहीं गया। पुलिस ने ऐसे कई सुबूत तलाशने के बाद शासन को रिपोर्ट भेजी है। जिसमें आपूर्ति विभाग पर कार्रवाई होनी तय है। पुलिस ने सोमवार को तेल माफियाओं के बैंक खाते भी सीज कराए थे। काले तेल से कितना पैसा कमाया है, इसकी जांच करने के लिए बैंक से खातों का रिकॉर्ड मांगा है। पुलिस का दावा कि तेल माफियाओं के खाते में जिला आपूर्ति विभाग के कर्मचारियों को कितना पैसा गया, इसकी भी जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिस्टम की खामोशी
रोजाना 60 हजार नकली तेल तैयार कर पेट्रोल पंपों पर सप्लाई होता था। पेट्रोल पंप मालिकों को बचाने का प्रयास चल रहा है। पुलिस व प्रशासन इसकी रिपोर्ट शासन को भेज चुके हैं। जिलाधिकारी ने पूरे प्रकरण में मजिस्ट्रेट जांच भी तय कर दी है जिसे 6 सितंबर तक अपनी रिपोर्ट देनी है।
केमिकल कंपनी को नोटिस
एसआईटी प्रभारी अविनाश पांडेय का कहना कि राजीव जैन व प्रदीप गुप्ता की फैक्टरी में अलीगढ़ स्थित पराग और वैष्णो नाम की कंपनी से थिनर, सॉल्वेंट आता था। केमिकल फैक्टरी को मेरठ पुलिस ने नोटिस भेजा है। राजीव और प्रदीप के फैक्टरी में कितना केमिकल जाता था और वहां से कितना पैसा आता है, इसकी जानकारी जुटाने के लिए अलीगढ़ की कंपनी को नोटिस दिया है।

मुख्यमंत्री ने बुलाई बैठक
नकली तेल प्रकरण की गूंज शासन तक पहुंच चुकी है। सूत्रों के अनुसार मंगलवार शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री के साथ ही प्रमुख सचिव के साथ अन्य आला अधिकारियों की इस पूरे प्रकरण पर बैठक हुई। जिसमें अब तक प्राप्त हुए इनपुट के आधार पर कार्रवाई तय की गई। सूत्रों की मानें तो जनपद स्तरीय एक अधिकारी के खिलाफ शासन स्तर से कार्रवाई इस मामले में तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed