फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   supertech case reached to MP-MLA

सासंद-विधायक तक पहुंचा सुपरटेक प्रकरण

Thu, 23 Jul 2020 01:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
supertech case reached to MP-MLA
मेरठ। सुपरटेक पामग्रीन सोसाइटी में अपनी बात रखने पर लोगों के खिलाफ दर्ज मुकदमे का मामला सांसद और दक्षिण विधायक तक पहुंच गया है। उनका कहना है कि लोगों से ज्यादती नहीं होने दी जाएगी। वहां आरडब्लूए यदि नियमों का पालन नहीं कर रही है तो उसको लेकर भी प्रशासनिक अधिकारियों से बात की जाएगी।
विज्ञापन

सुपरटेक पामग्रीन सोसाइटी में मेंटेनेंस चार्ज बढ़ाए जाने से नाराज सोसाइटी के लोगों ने बीते रविवार को पार्क में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मीटिंग बुलाई थी। ब्रह्मपुरी पुलिस ने हक की आवाज उठाने पर 11 नामजद समेत सैकड़ों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। लोगों का कहना है कि सोसाइटी 2010 में पूर्ण होने के बावजूद बिल्डर ने फ्री हैंड नहीं किया है। हालांकि अधिनियम 2010 के अनुसार सोसाइटी पूर्ण होने के बाद बिल्डर द्वारा उसे फ्री हैंड किए जाने का प्रावधान है। लोगों ने आरडब्लूए पर भी सवाल खड़े किए। उनका कहना था कि आरडब्लूए केवल 20-25 फ्लैट स्वामियों को ही मेंबर बनाए हुए है। नियमानुसार सभी 572 फ्लैट मालिकों को मेंबर बनाकर चुनाव कराए जाने चाहिए। इस पूरे मामले की शिकायत सांसद राजेंद्र अग्रवाल और दक्षिण विधायक सोमेंद्र तोमर से की गई है। इस पर उनका कहना है कि वे अभी शहर से बाहर हैं। इस मामले में किसी के साथ भी ज्यादती नहीं होने देंगे। पुलिस अधिकारियों से बातचीत की जा रही है। इसके साथ ही सोसाइटी में आरडब्लूए को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों से बात की जाएगी। जनप्रतिनिधियों का कहना है कि अपार्टमेंट एक्ट के तहत ही सोसाइटी में आरडब्लूए बननी चाहिए। यदि ऐसा नहीं हो रहा है तो इसे दुरुस्त कराएंगे। लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed