फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Superstition: teenager died after family kept getting treatment with tantra-mantra

अंधविश्वास : बुखार से तप रहा था किशोर, भूत-प्रेत के फेर में परिजन तंत्र-मंत्र से कराते रहे उपचार, हुई मौत

Thu, 10 Jun 2021 08:46 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 10 Jun 2021 08:46 PM IST
सार

बताया गया कि किशोर के परिजनों ने पुलिस से शिकायत भी की, लेकिन देर शाम तक दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

विज्ञापन
Superstition: teenager died after family kept getting treatment with tantra-mantra
अंधविश्वास - फोटो : pixabay

विस्तार

इस समय जहां लोगों को इलाज योग्य चिकित्सक से कराने को जागरुक किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर लोग आज भी तांत्रिकों के चक्कर में जान पर खेलने से बाज नहीं आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश के बिजनौर में कोतवाली देहात के एक गांव में एक किशोर बुखार से तपता रहा, उधर उसके परिजन एक तांत्रित से झाड़ फूंक कराते रहे। जब हालत बिगड़ी तो उसके परिजन अस्पताल लेकर दौड़े, लेकिन तब तक किशोर की मौत हो गई। मामला पुलिस तक पहुंचा, लेकिन बाद में दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया। 
विज्ञापन


थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी एक किशोर पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहा था। बीमारी के चलते किशोर के परिजनों ने उसे पड़ोस के ही एक गांव निवासी तंत्रक्रिया करने वाली महिला को दिखाया। बताया जा रहा है कि उक्त महिला ने किशोर पर बुरी आत्माओं का साया होने की बात कहीं। जिसे दूर करने के लिए 15 हजार रुपये ले लिए।
विज्ञापन

 

गुरुवार को उस महिला ने तंत्र क्रिया कर उसका इलाज भी शुरू कर दिया। उधर किशोर की हालत लगातार बिगड़ रही थी। बुखार से तप रहे किशोर की हालत लगातार बिगड़ती गई। हालत न सुधरी तो परिजन बाद में उसे अस्पताल ले जाने लगे। बताया जा रहा है कि अस्पताल पहुंचने पर किशोर की मौत हो गई।

उधर चिकित्सकों ने समय से इलाज न मिलने के कारण मौत होना बताया। यदि किशोर को समय से इलाज मिल गया होता तो उसकी जान बच सकती थी। किशोर की मौत के बाद परिजनों ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन तंत्र विद्या से इलाज करने वाले पक्ष ने किशोर के परिजनों से समझौता कर लिया। हालांकि समझौते के कारण मामला तो दब गया, लेकिन क्षेत्र में यह चर्चा का विषय बना हुआ है। 

बीमारी से बता रहे मौत: प्रभारी निरीक्षक
इस संबंध में थाना कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक लव सिरोही ने बताया कि युवक की मौत की खबर संज्ञान में आई है, लेकिन युवक की मौत बीमारी से अस्पताल में होना बताया जा रहा है। जिस पक्ष पर आरोप लगाया जा रहा है, उससे किशोर के परिजनों ने समझौता कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed