Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Super will not be canceled in fog, will go to Ambala

Meerut News: कोहरे में रद्द नहीं रहेगी सुपर, अंबाला तक जाएगी

Sat, 23 Nov 2024 01:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
Super will not be canceled in fog, will go to Ambala
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नई दिल्ली से जालंधर जाने वाली (नई दिल्ली जालंधर सुपर एक्सप्रेस) ट्रेन इस बार कोहरे के कारण अंबाला से जालंधर तक रद्द रहेगी।
दिल्ली से अंबाला तक लगातार यात्रियों को सेवा देती रहेगी। दरअसल, इस ट्रेन को हर साल दिसंबर से फरवरी तक सर्दी के दौरान कोहरे के कारण तीन माह केे लिए रदद कर दिया जाता था। जबकि इस ट्रेन से रोजाना सुबह को दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ आदि स्थानों पर काफी लोग नौकरी करने व अन्य कामों के लिए जाते थे। इन यात्रियों को ट्रेन के रदद होने से परेशानी का सामना करना पड़ता था।
दैनिक यात्री संघ मुुजफ्फरनगर के अध्यक्ष घनश्याम भगत ने रेलवे के चेयरमैन, डीआरएम आदि अधिकारियों को पत्र भेजकर व व्यक्तिगत रूप से संगठन के सदस्यों के साथ मिलकर यात्रियों की परेशानी की जानकारी दी थी। संगठन ने इस साल सुपर फास्ट ट्रेन को रदद न करने की मांग की थी। साथ ही ट्रेन को दिल्ली से अंबाला तक लगातार संचालन किए जाने की मांग की थी।
विज्ञापन

सुझाव दिया था कि यदि ट्रेन को रदद करना ही है तो अंबाला से जालंधर के बीच रदद किया जाए। शुक्रवार को रेलवे अधिकारियों से इस बारे में आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब यह ट्रेन दिल्ली से अंबाला तक रोजाना आवागमन करेगी। एक दिसंबर 2024 से 28 फरवरी 2025 अंबाला से जालंधर के बीच रदद रहेगी। रेलवे स्टेशन अधीक्षक पवन कुमार ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed