फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sunil Raghav became the district head of Indian Yoga Institute

Meerut News: भारतीय योग संस्थान के जिला प्रधान बने सुनील राघव

Tue, 26 May 2026 07:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 07:37 PM IST
विज्ञापन
Sunil Raghav became the district head of Indian Yoga Institute
सरधना। सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज योग केंद्र पर भारतीय योग संस्थान के जिला एवं क्षेत्रीय पदा
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। कंकरखेड़ा-सरधना रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में योग केंद्र पर भारतीय योग संस्थान के जिला एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों का चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया में विभिन्न केंद्र प्रमुखों और योग साधकों ने भाग लिया।
प्रांतीय मंत्री रविंद्र सिंह चौहान मुख्य चुनाव अधिकारी रहे। प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र कुमार ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। अध्यक्षता वरिष्ठ योग शिक्षक एवं क्षेत्रीय प्रधान रामकिशोर गर्ग ने की। चुनाव में सुनील राघव को सर्वसम्मति से भारतीय योग संस्थान, जिला कंकरखेड़ा का जिला प्रधान चुना गया। वहीं, बृजपाल सिंह और विपिन कुमार चौहान को क्षेत्रीय प्रधान नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

योग साधकों और केंद्र प्रमुखों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर केपी मलिक, मनोज वर्मा, वरिष्ठ योग साधिका अंजू रेहान, यशपाल शर्मा, शंभुदयाल वर्मा, जय भगवान गर्ग, शिवकुमार, महेश अग्रवाल, लोकेश, विनय सोम, पुष्पा गोदियाल, नीलम वर्मा, उषा वर्मा, सीमा तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed