{"_id":"675a6a006b9ceb96450e9b12","slug":"sunil-pal-kidnapping-lavi-booked-as-rahul-kept-hostage-in-swayamvar-mandap-of-bijnor-four-kidnappers-arrest-2024-12-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sunil Pal Kidnapping: राहुल बनकर लवी ने की बुकिंग, बिजनौर के स्वयंवर मंडप में रखा बंधक, चार किडनैपर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sunil Pal Kidnapping: राहुल बनकर लवी ने की बुकिंग, बिजनौर के स्वयंवर मंडप में रखा बंधक, चार किडनैपर गिरफ्तार
Thu, 12 Dec 2024 10:14 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Thu, 12 Dec 2024 10:14 AM IST
सार
मेरठ की पुलिस मुंबई पहुंच गई है। सुनील पाल से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन कॉमेडियन ने बताया कि एक प्रोग्राम के चलते बाहर हैं। फिलहाल मेरठ पुलिस ने मुंबई में डेरा डाल दिया है, क्योंकि सुनील पाल से पूछताछ के बाद काफी कुछ साफ होगा।
विज्ञापन
काॅमेडियन सुनील पाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कॉमेडियन सुनील पाल के अपहरणकर्ता लवी पाल उर्फ लवी चौधरी ने राहुल के नाम से अपनी फर्जी इवेंट कंपनी बना रखी है। राहुल के नाम से बुकिंग कर सुनील पाल को मुंबई से दिल्ली बुलाया। दिल्ली एयरपोर्ट से सुनील को कार में बैठाया। दिल्ली में ही जैन शिकंजी पर नाश्ता कराया और फिर बिजनौर स्थित स्वयंवर मंडप में बंधक बनाकर रखा। यह कहानी अपहरण करने वाले मुख्य आरोपी अर्जुन कर्णवाल, आजिम और सैनुद्दीन उर्फ सैफू ने पुलिस को बताई है। अन्य पांच आरोपियों के परिजनों को पुलिस ने हिरासत में ले रखा है।
विज्ञापन
अभिनेता मुश्ताक खान और कॉमेडियन सुनील पाल का अपहरण कर फिरौती वसूलने वाले बिजनौर के बदमाशों की पोल खुल गई है। पुलिस सूत्र ने मंगलवार को बताया था कि मुख्य आरोपी लवी पाल और अर्जुन कर्णवाल को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को पड़ताल की गई, जिसमें मेरठ पुलिस ने अपहरण के मुख्य आरोपी अर्जुन कर्णवाल और बिजनौर पुलिस द्वारा आरोपी आजिम और सैफू को पकड़ने की पुष्टि हुई है। फर्जी इवेंट कंपनी में आठ बदमाश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी अर्जुन कर्णवाल, आजिम और सैफू ने बताया कि सुनील पाल के बैंक खाते में बुकिंग के नाम पर ऑनलाइन रकम आरोपी लवी पाल ने डाली थी। लवी ने राहुल के नाम से फर्जी इवेंट कंपनी बना रखी थी। राहुल बनकर ही सुनील पाल से फोन पर बात की थी। सुनील पाल का अपहरण करने और फिरौती वसूलने में बिजनौर की नई बस्ती निवासी लवी पाल, अर्जुन कर्णवाल, अजीम और सैनुद्दीन उर्फ सैफू सहित अन्य शामिल हैं।