{"_id":"6078651d8ebc3ed8321acecc","slug":"suicide-sick-girl-commits-suicide-by-hanging-herself-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ : बीमारी से तंग युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ : बीमारी से तंग युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम
Thu, 15 Apr 2021 09:39 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 15 Apr 2021 09:39 PM IST
विज्ञापन
suicide
- फोटो : सोशल मीडिया
मेरठ के पल्लवपुरम थाना क्षेत्र निवासी एक युवती ने गुरुवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामे की कार्रवाई की, लेकिन परिजनों ने कार्रवाई से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
सोफीपुर गांव निवासी प्रियंका काफी समय से बीमार चल रही थी, जिस कारण वह अवसाद में थी। प्रियंका ने बृहस्पतिवार को अपने कमरे में जाकर पंखे पर फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक जब युवती कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिजन उसके कमरे में पहुंचे।
विज्ञापन
युवती का शव पंखे से लटका देख उनके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया, लेकिन परिजनों ने कार्रवाई से इंकार कर दिया और उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन