{"_id":"6995b44ee6f20f3cd903a209","slug":"sugarcane-farmers-held-an-awareness-rally-meerut-news-c-73-1-mtd1001-106399-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: गन्ना किसान जागरूकता रैली निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: गन्ना किसान जागरूकता रैली निकाली
विज्ञापन
बहसूमा। टिकोला शुगर मिल के मलिक प्रतिनिधि है मिल के यूनिट हेड हिमांशु कुमार मंगलम रानी को हरी झ
संवाद न्यूज एजेंसी
बहसूमा। टिकोला चीनी मिल के गन्ना विभाग के तत्वावधान में बुधवार को गन्ना बुआई के लिए गन्ना किसान जागरूकता रैली निकाली गई। चीनी मिल के मालिक के प्रतिनिधि वेदांत स्वरूप, अधिशासी अध्यक्ष हिमांशु कुमार मंगलम, महाप्रबंधक गन्ना सुनील दत्त ने टीम को हरी झंडी दिखाकर गांवों में प्रचार के लिए रवाना किया।
मिल के यूनिट हेड हिमांशु कुमार मंगलम ने बताया कि क्षेत्र की गन्ना उत्पादकता में वृद्धि के लिए गन्ना बुआई के समय सही गन्ना किस्म का चुनाव करें, ट्रेंच विधि से बुआई करें एवं गांव-गांव किसानों से संपर्क करते हुए किसानों को गन्ना उत्पादन बढ़ाने और गन्ने में लगने वाली बीमारियों और नई गन्ना किस्मों की बुआई करने की जानकारी से अवगत कराया।
उन्होंने बताया कि कोशा. 0238 गन्ना किस्म लाल सडन रोग से बहुत ज्यादा ग्रसित हो चुकी है। इसके स्थान पर उन्नतशील गन्ना किस्म को. 0118, 15023, 98014, को.लख. 16202, 14201 कोशा. 18231 आदि की ही बुआई करें। साथ ही गन्ना बीज को बुआई से पहले फफूंदनाशक व कीटनाशक दवा से जरूर उपचारित करें और खेत में ट्राईकोडर्मा का उपयोग अति आवश्यक है। गन्ने में पोटाश का भी प्रयोग किया जाए। इससे गन्ना सख्त होगा व रोग एवं कीट का प्रकोप कम होगा और पैदावार बहुत अच्छी होगी।
विज्ञापन
इस मौके पर गन्ना विकास परिषद व सहकारी गन्ना विकास समिति के अधिकारी व कर्मचारी एवं मिल के अधिकारी मोहनलाल शर्मा (अतिरिक्त महाप्रबंधक) अविनाश सिंह (उप महाप्रबंधक गन्ना), दिनेश कुमार अग्रहरी (केन डेवलपमेंट हेड), सुधीर गुप्ता, ऋषिपाल धामा, राजेंद्र सिंह, अरविंद शर्मा, अनुपम देओल एवं गन्ना सुपरवाइजर रैली में शामिल रहे।