फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sugarcane department at the door of the farmer, satta demonstration will start from 20th

गन्ना विभाग किसान के द्वार, 20 से शुरू होगा सट्टा प्रदर्शन

Thu, 17 Jul 2025 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane department at the door of the farmer, satta demonstration will start from 20th
- सट्टा प्रदर्शन के लिए जनपद में 415 कर्मचारियों की टीम तैयार
विज्ञापन

- प्रदर्शन में लगे कर्मचारी समस्याओं का मौके पर ही करेंगे निस्तारण
-नंबर गेम
-415 टीमें सट्टा, सर्वे प्रदर्शन को लगाई
-20 जुलाई से शुरू होगा गन्ना सर्वे, सट्टा प्रदर्शन
-63 बिंदुओं के आंकड़े किसानों दिखाएंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। गन्ना सर्वे पूर्ण होने के उपरांत अब जनपद में गन्ना विभाग किसान के द्वार अभियान 20 जुलाई से शुरू होगा। कार्यक्रम में कर्मचारी गन्ना सर्वे एवं सट्टा प्रदर्शन करेंगे। सट्टा प्रदर्शन कार्यक्रम 20 जुलाई से 30 अगस्त 2025 तक चलाया जाएगा। इसके गन्ना विभाग एवं चीनी मिल की संयुक्त 415 टीमें लगाई गईं हैं।
पेराई सत्र 2025-26 के लिए गन्ना विकास विभाग के कर्मचारी गांव गांव जाकर किसानों को गन्ना सर्वे एवं सट्टे से संबंधित कुल 63 बिंदुओं पर आंकड़े दिखाएंगे। इसमें किसानों को उनके गन्ना के रकबा और गन्ना सट्टा के संबंध में जानकारी दी जाएगी। उन आंकड़ों से यदि किसी किसान को कुछ बिंदु पर आपत्ति है, तो कर्मचारी उसे रजिस्टर में दर्ज करते तुरंत निस्तारण करेंगे। कार्यक्रम में गन्ना विकास विभाग के गन्ना पर्यवेक्षक एवं मिलों के कर्मचारी संयुक्त रूप से शामिल रहेंगे। गांव गांव जाकर किसानों को उनके गन्ना के रकबा और गन्ना सट्टा के संबंध में दी जायेगी जानकारी।
विज्ञापन

इस संबंध में गन्ना आयुक्त लखनऊ ने गन्ना विभाग के अफसरों को दिशा निर्देश जारी किए। वहीं जिला गन्ना अधिकारी पीएन सिंह ने भी वर्चुअल बैठक कर सभी एससीडीआई, गन्ना सचिव, चीनी मिलों के अफसरों को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


- गन्ना अधिकारी करेंगे आकस्मिक निरीक्षण
जिला गन्ना अधिकारी पीएन सिंह ने बताया कि गन्ना सर्वे, सट्टा प्रदर्शन का वह स्वयं और समितियों के सचिव, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक, उप गन्ना आयुक्त एवं मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा भी औचक निरीक्षण करेंगे। संयुक्त टीम ग्राम में पहुंचने से पहले किसानों को एसएमएस के माध्यम से सूचित देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed