{"_id":"69456db5fc5fc3409c019ddb","slug":"sugar-mill-accused-of-spreading-pollution-meerut-news-c-44-1-smrt1055-110771-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: शुगर मिल पर प्रदूषण फैलाने का आरोप\nभाकियू किसान सभा ने दी आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: शुगर मिल पर प्रदूषण फैलाने का आरोप भाकियू किसान सभा ने दी आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन
सरधना। भाकियू किसान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज त्यागी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। भाकियू किसान सभा ने दौराला शुगर मिल पर गंभीर प्रदूषण फैलाने का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
भाकियू किसान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज त्यागी ने जारी बयान में कहा कि दौराला शुगर मिल द्वारा लगातार पर्यावरणीय नियमों की अनदेखी की जा रही है, जिससे क्षेत्र के जल, जमीन और जनस्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। आरोप है कि मिल परिसर में स्थापित वाटर फिल्टर प्लांट से निकलने वाले दूषित पानी को नियमों के विपरीत बोरिंग के माध्यम से जमीन के नीचे उतारा जा रहा है, जिससे भूजल अत्यधिक दूषित हो चुका है। उन्होंने बताया कि इसका असर आसपास के ग्रामीण और शहरी इलाकों में स्पष्ट रूप से देखने को मिल रहा है। इस गंभीर समस्या को लेकर संगठन द्वारा प्रदूषण नियंत्रण विभाग को कई बार अवगत कराया गया लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही हालात नहीं सुधरे तो भाकियू किसान सभा आंदोलन करने को मजबूर होगी और प्रदूषण नियंत्रण कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।