{"_id":"5d95b20f8ebc3e014d681856","slug":"sudden-fire-in-a-car-parked-outside-the-housein-partapur-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मेरठ के परतापुर में अचानक आग का गोला बनी घर के बाहर खड़ी कार, जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मेरठ के परतापुर में अचानक आग का गोला बनी घर के बाहर खड़ी कार, जलकर राख
Thu, 03 Oct 2019 02:02 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 03 Oct 2019 02:02 PM IST
विज्ञापन
घर के बाहर खड़ी गाड़ी में अचानक लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ के परतापुर थानाक्षेत्र में बुधवार देर रात एक घर के बाहर खड़ी वैगनार कार में अचानक आग लग गई। जाग होने पर आसपास के लोगों ने कार मालिक व पुलिस को सूचना दी। लोगों ने जैसे तैसे आग पर काबू पाया, लेकिन इससे पहले ही कार पूरी तरह जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार परतापुर के अछरोंडा निवासी ताराचंद सिक्योरिटी सुपरवाइजर हैं। बुधवार को उन्होंने अपनी वैगेनार कार सर्विस कराने के बाद अपने घर के बाहर खड़ी की हुई थी। बुधवार को देर रात अचानक आग लगने से कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल की। हालंकि पुलिस जांच पड़ताल में यह स्पष्ट नहीं हो सका कि आग किन कारणों से लगी।
विज्ञापन
वहीं कार मालिक ताराचंद का कहना है कि उनके घर के ऊपर से हाई वोल्टेज तार गुजर रहे हैं। हो सकता है कि बिजली के तारों में किसी तरह चिंगारी कार पर गिर गई हो और कार ने आग पकड़ ली हो। उधर घर के बाहर खड़ी कार अचानक लगी आग से स्थानीय निवासी हैरान हैं।
विज्ञापन