फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Success: Meerut pride increased again with Parul record, created national record in Doha Diamond League

सफलता: पारुल के कीर्तिमान से फिर बढ़ी मेरठ की शान, दोहा डायमंड लीग में बनाया नेशनल रिकॉर्ड

Sat, 17 May 2025 11:21 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 17 May 2025 11:21 AM IST
सार

मेरठ के इकलौता गांव निवासी पारुल चौधरी ने दोहा डायमंड लीग में 3000 मीटर स्टेपल चेज में नेशनल रिकॉर्ड बना दिया है।

विज्ञापन
Success: Meerut pride increased again with Parul record, created national record in Doha Diamond League
पारुल चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के इकलौता गांव निवासी पारुल चौधरी ने दोहा डायमंड लीग में 3000 मीटर स्टेपल चेज में नेशनल रिकॉर्ड बना दिया है। उन्होंने 3000 मीटर स्टेपल चेज में प्रतिभाग करते हुए 9:13.39 मिनट का समय लेकर छठा स्थान प्राप्त किया। उन्होंने नेशनल रिकॉर्ड बनाते हुए टोक्यो में होने वाली वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। 

विज्ञापन


पारुल मेरठ के इकलौता गांव की रहने वाली हैं और वह एशियन गेम्स 2023 में देश के लिए स्वर्ण पदक और रजत पदक प्राप्त कर चुकी हैं इसके लिए उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है। राज्य सरकार की ओर से भी उन्हें सम्मानित किया जा चुका है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 17 मई को आपके शहर में क्या हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले पारुल ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप बुडापेस्ट 2023 में स्टेपल चेज 3000 मीटर दौड़ 9:15.31 मिनट का समय लेकर पूरी की थी। अब उन्होंने इससे भी कम समय लेकर दौड़ पूरी की है। उनकी इस उपलब्धि पर उनके पिता कृष्णपाल और उनके भाई राहुल ने भी उन्हें बधाई दी। 

3,000 मीटर स्टीपल चेज में डायमंड लीग से पहले पारुल के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
9:15.31 मिनट- वर्ल्ड एथलेटिक चैंपियनशिप बुडापेस्ट, अगस्त 2023
9:24.28 मिनट- वर्ल्ड एथलेटिक चैंपियनशिप बुडापेस्ट, अगस्त 2023
9:27.63 मिनट- 19वां एशियन गेम्स एचओसी स्टेडियम हांगझो, अक्टूबर 2023
9:29.51 मिनट- लास एंजिलिस ग्रांड प्रिक्स ड्रेक स्टेडियम, मई 2023

पारुल की उपलिब्धयां
स्वर्ण पदक – प्रथम स्थान 2023 एशियन गेम्स 5000 मी.
रजत पदक – दूसरा स्थान 2023 एशियन गेम्स 3000 मीटर स्टीपलचेज
स्वर्ण पदक- एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 बैंकाक
कांस्य पदक- एशियन चैंपियनशिप 2018 बैंकाक
अर्जुन अवार्ड- 2023
रानी लक्ष्मीबाई अवार्ड-2023
ओलंपिक 2024 में प्रतिभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed