{"_id":"694be058d9ca52f4e90b8229","slug":"subhash-chandra-bose-group-won-the-trophy-in-tug-of-war-meerut-news-c-42-1-smrt1030-104986-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: रस्साकशी में सुभाष चंद्र बोस ग्रुप ने जीती ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: रस्साकशी में सुभाष चंद्र बोस ग्रुप ने जीती ट्रॉफी
विज्ञापन
दौराला- बड़कली स्थित रामकृष्ण इंटर कॉलेज में चार दिवीसय क्रीड़ा प्रतियोगिता में छात्र को सम्मा
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। बड़कली स्थित राम कृष्ण इंटर कॉलेज में संस्थापक सोहन लाल शर्मा की स्मृति में आयोजित चार दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का बुधवार को समापन किया गया। विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलों जीत हासिल कर पुरस्कार जीते। मुख्य अतिथि डॉ. विकास विहान, प्रधान ललित राणा, डॉ. आकाशवीर, राजपाल सिंह, अभिषेक, मोनू पाल ने सयुंक्त रूप से शुभारंभ किया।
डॉ. आकाशवीर ने गत वर्ष बोर्ड परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले तीन बच्चों को साइकिल भेंट की। कक्षा 12वीं के आयुष कुमार, कला वर्ग की पायल सोम, कक्षा 10वीं की प्रियंका को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य भुवनेश मोहन ने बताया कि प्राइमरी के बालक वर्ग की लंबी कूद में आहद ने प्रथम, युवराज ने द्वितीय, ईशांत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर में देव ने प्रथम, अभ्यास ने द्वितीय, अंकुश ने तृतीय स्थान पाया।
सीनियर में हिमांशु ने प्रथम, अनिकेत ने द्वितीय, प्रशांत ने तृतीय स्थान पाया। रस्साकशी बालिका वर्ग में सुभाष चंद्र बोस ग्रुप ने ट्रॉफी जीती। सीनियर बालक क्रिकेट प्रतियोगिता में सुखदेव ग्रुप ने सुभाष चंद्र बोस ग्रुप को हराकर ट्रॉफी जीती। उप प्रधानाचार्य संदीप कुमार शर्मा, उमेश शर्मा व चारों ग्रुप के प्रभारियों ने विजेता खिलाड़ियों को संयुक्त रूप से पुरस्कार दिया। इस दौरान अमित, ॠषिपाल, सुदेश, साहब सिंह, पवन, प्रदीप, रोहताश, प्रतिभा, दीपा, भारती, अनीता, मनीषा, हिना, सुमन, पूजा, सारिका आदि मौजूद रहे।