फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Subharti students learn about defence strategy at an Army seminar

Meerut News: सेना की संगोष्ठी में सुभारती के छात्रों ने जानी रक्षा रणनीति

Fri, 03 Oct 2025 08:03 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 03 Oct 2025 08:03 PM IST
विज्ञापन
Subharti students learn about defence strategy at an Army seminar
मेरठ। सुभारती विश्वविद्यालय में छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। छात्रों ने भारतीय सेना की संगोष्ठी में रक्षा रणनीति की बारीकियों को समझा।
विज्ञापन

भारतीय सेना की कोर टू डिविजन द्वारा आयोजित पाइन संगोष्ठी में विश्वविद्यालय के छात्रों ने भाग लिया। पुनरावलोकन प्रतिरोध पाकिस्तान की रणनीतिक चाल और भारत के विकल्प विषय पर आयोजित इस संगोष्ठी का उद्देश्य छात्रों को देश की रक्षा और सामरिक मामलों से अवगत कराना था। कार्यक्रम में पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के 100 छात्रों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर छात्रों ने पाकिस्तान की सामरिक गतिविधियों और उसके जवाब में भारत के पास मौजूद विकल्पों को लेकर विशेषज्ञों से गहन जानकारी प्राप्त की। विश्वविद्यालय परिसर में अकादमिक उत्कृष्टता और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए विशेषज्ञ व्याख्यान और शपथ समारोह आयोजित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed