{"_id":"688e84ab501f1205ef0ea0b4","slug":"subedars-wife-found-hanging-in-house-meerut-news-c-72-1-mrt1059-138034-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूबेदार की पत्नी का घर में फंदे पर लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूबेदार की पत्नी का घर में फंदे पर लटका मिला
विज्ञापन
मेरठ। गंगानगर क्षेत्र की अलकनंदा धाम कॉलोनी में सूबेदार की पत्नी 38 वर्षीय ज्ञानेश का शव शनिवार को कमरे में फंदे पर लटका मिला। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
फलावदा क्षेत्र निवासी विपिन का परिवार अलकनंदा धाम कॉलोनी में किराए पर रह रहा था। विपिन सेना में सूबेदार हैं और राजस्थान में तैनात हैं। शनिवार सुबह विपिन का छोटा भाई गांव से अलकनंदा धाम स्थित घर पहुंचा। उसने देखा विपिन की पत्नी का शव कमरे में फंदे पर लटका हुआ था। वहीं, दोनों बच्चे आरव और निखिल बराबर के कमरे में सोए थे। घटना की सूचना गंगानगर पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर जांच की।
पुलिस पूछताछ में घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। वहीं, दूसरी ओर निखिल के भाई का कहना है कि दोनों बच्चे कई माह से बीमार रह रहे थे। जिसके चलते वह परेशान चल रही थी। बीते अप्रैल में ही विपिन ड्यूटी पर वापस गए थे। पुलिस सभी बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है। सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर मौत का कारण पता चलेगा। परिजनों से मामले की जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
रात में सभी पड़ोसियों से बात की
ज्ञानेश की मौत से सभी पड़ोसी स्तब्ध है। वह अचानक से समझ नहीं पा रहे है ऐसा कैसे हुआ। पड़ोसियों की मुताबिक शुक्रवार शाम को ज्ञानेश ने सभी से रोजाना की तरह बातचीत की। करीब नौ बजे वह अपने घर चली गईं। उन्हें देखकर या बातों से ऐसा प्रतीत नहीं हुआ कि वह किसी बात से परेशान हैं।
अपना नया मकान बना रहे विपिन
परिजनों के मुताबिक विपिन का परिवार अलकनंदा धाम कॉलोनी में किराए पर रह रहा है। उन्होंने हाल ही में मवाना रोड जेपी रेजिडेंसी में मकान तैयार कराया था। कुछ माह में वह वहां शिफ्ट होने वाले थे।