फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   stuggle for 70 feet land, firing, one person injured

70 गज जमीन को लेकर संघर्ष, गोलियां चलीं, एक घायल

Wed, 26 Feb 2020 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
stuggle for 70 feet land, firing, one person injured
खरखौदा। घोसीपुर गांव में सोमवार रात दो पक्षों में मारपीट हो गई। पीड़ित पक्ष ने थाने जाकर तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। मंगलवार को पीड़ित पक्ष के दो युवक नमाज पढ़ने जा रहे थे तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने फायरिंग कर दी। इसमें एक युवक बच गया, जबकि दूसरा गोली लगने से घायल हो गया। घायल को मेरठ स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव घोसीपुर में आवास की 70 गज जमीन को लेकर पाशा पक्ष के नासिर और दूसरे पक्ष के अफसर का विवाद चल रहा है। नासिर पक्ष इस जमीन का करीब 70 वर्ष पुराना बैनामा बता रहा है, जबकि दूसरा पक्ष इस जमीन को अपनी बता रहा है। इस लेकर दोनों पक्षों में कई बार मारपीट भी हो चुकी है। नासिर पक्ष के अनुसार सोमवार को अफसर पक्ष के लोगों ने उन पर हमला कर दिया। इसमें आसिफ व उसकी पत्नी भूरी घायल हो गए। घायल पक्ष ने थाना पर तहरीर भी दी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। आरोप है कि मंगलवार सुबह आसिफ और उसका भाई आरिफ गांव में नमाज पढ़ने जा रह थे। तभी दूसरे पक्ष ने उन पर फायरिंग कर दी। आरिफ मौका पाकर भाग गया, लेकिन आसिफ कमर में गोली लगने से घायल हो गया। परिजनों ने उसे मेरठ स्थित अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल पक्ष ने थाना पर तहरीर दी है। वहीं इस संबंध में सीओ किठौर रामानंद कुशवाहा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed