फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Students were told about Kanya Sumangala Yojana

Meerut News: छात्राओं को कन्या सुमंगला योजना के बारे में बताया

Tue, 16 Sep 2025 08:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 08:27 PM IST
विज्ञापन
Students were told about Kanya Sumangala Yojana
मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह ने कहा कि महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक हमेशा छात्राओं के विकास के लिए तैयार हैं। प्रो. मंजू रानी ने छात्राओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत सिर्फ वही छात्राएं फॉर्म भर सकती हैं जो अपने माता-पिता की इकलौती संतान हो या फिर दो बहनें हों। पूर्व छात्रा सिमरन ने छात्राओं को रेंजर्स के बारे में विस्तार से बताया। नव छात्राओं में जानवी ने देशभक्ति गीत की प्रस्तुति दी। रितिका वर्मा ने शिक्षा व संस्कार पर एक स्लोगन प्रस्तुत किया। इस दौरान प्रो. लता कुमार, डॉ. मनीषा भूषण, प्रो. गीता चौधरी, डॉ. निरुपमा सिंह, डॉ. गौरी, डॉ. कुमकुम, डॉ. आशीष पाठक, डॉ. शरद पंवार, डॉ. नीता सक्सेना, डॉ. डेजी वर्मा, डॉ. नेहा सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed