{"_id":"6823b887290a983928097d51","slug":"students-were-overjoyed-to-see-the-result-meerut-news-c-76-1-smrt1039-105337-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिजल्ट देख खुशी से झूम उठे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिजल्ट देख खुशी से झूम उठे छात्र
विज्ञापन
मोदीपुरम। विभिन्न स्कूल कॉलेज में जारी सीबीएसई परीक्षा परिणाम को देखकर छात्र-छात्राएं खुशी से झूम उठे। रोम्बस वर्ल्ड स्कूल में कक्षा 12वीं की इशिता शर्मा ने 94.8 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम, अंशिका ने 92.8 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय व वंशिका बालियान ने 89.8 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 10 वीं में युगांक चौधरी ने 95.6 प्रतिशत, अनुष्का सिंह ने 92.4 प्रतिशत और यासना भाटिया ने 91.6 प्रतिशत अंक लेकर क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य अमित कोहली ने उत्तीर्ण विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी। विद्यालय चेयरमैन रोहित चौधरी व उपप्रधानाचार्य पंकज सिंघल ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पुलिस मॉडर्न स्कूल में कला वर्ग में सौम्या भंडारी और विज्ञान वर्ग में प्रियांशु पंवार ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया है। प्रधानाचार्या लीना शर्मा ने बताया कि 12वीं विज्ञान वर्ग में कनन शर्मा ने 90.6 प्रतिशत, एलिस चौधरी ने 89.6 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 10 में वंशिका ने 97.2 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम, शौर्य चौधरी ने 96.8 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय व कुनाल सिंह ने 96.4 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वेद इंटरनेशनल स्कूल में अधिराज ने 97.2 प्रतिशत अंक लेकर कॉलेज टॉप किया। उमंग 96.4 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय व अक्षरा 95.8 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान पर रही। चेयरमैन अजित कुमार, सलीम, बेबी विहान, डायरेक्टर राजेंद्र गुप्ता, मीना कुमारी, मोनिका शर्मा, शुभम सिंह, अभिषेक, अरुण शर्मा आदि ने विद्यार्थियों को बधाई दी। एमएसबी इंटरनेशनल के डायरेक्टर डॉ. राजीव भारद्वाज ने बताया कि कक्षा 10 में खुशी ने 95 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम, कनक चौहान ने 93 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय व आयुषी ने 92 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।