{"_id":"68d2b3c170ff576f050f97e1","slug":"students-were-informed-about-the-cleanliness-fortnight-meerut-news-c-40-1-smrt1041-110179-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: छात्राओं को स्वच्छता पखवाड़े के विषय में जानकारी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: छात्राओं को स्वच्छता पखवाड़े के विषय में जानकारी दी
विज्ञापन
श्री आदर्श रामलील का फीता काटकर शुभारंभ करते पालिका चेयरमैन। (मवाना)
मवाना। आर्य कन्या इंटर कॉलेज में स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता हुई। जिसमें कक्षा छह से 12वीं तक की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। शिक्षिका कविता रस्तोगी ने छात्राओं को स्वच्छता पखवाड़े के विषय में जानकारी दी। डाॅ. संगीता जैन ने छात्रों को स्वच्छता के महत्व के विषय में बताया। प्रधानाचार्य आशा भारती ने छात्रों को बताया कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। इसलिए हमारे जीवन में स्वच्छता का विशिष्ट महत्व है। इस अवसर पर समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
चेयरमैन ने किया रामलीला का शुभारंभ
मवाना। श्री आदर्श रामलीला कमेटी द्वारा पर्दे पर दिखाई जाने वाली रामलीला का शुभारंभ पालिका चेयरमैन अखिल कौशिक ने फीता काटकर किया। पूजन सराफा स्वर्णकार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय सहाय राजवंशी ने किया। इस मौके पर कमेटी प्रधान सुभाष चंद गाब्बा, महामंत्री रवि गोला, मनीष गोला, सुभाष रस्तोगी, तिरथराम, विनोद वर्मा, सुभाष दीक्षित, बाल किशन वर्मा और शेखर वर्मा आदि उपस्थित रहे। सोमवार को रामलीला जन्म की लीला पर्दे पर दिखाई गई।