फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Students showed their skills in standard writing on school bags

छात्र-छात्राओं ने स्कूल बैग पर स्टैंडर्ड राइटिंग में दिखाया कौशल

Wed, 06 Aug 2025 07:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 07:40 PM IST
विज्ञापन
Students showed their skills in standard writing on school bags
सरधना। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में भारतीय मानक ब्यूरो गाजियाबाद ब्रांच के तत्वावधान में मानक लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्कूल बैग के लिए मानक लेखन विषय पर रचनात्मक व तार्किक सोच का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बीआईएस के रिसोर्स पर्सन मुकुंद वल्लभ शर्मा ने छात्रों को मानक लेखन की प्रक्रिया और महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बीआईएस से जुड़े विषयों पर वीडियो प्रेजेंटेशन, हॉल मार्किंग, मानक गीत तथा बीआईएस क्या है विषय पर जागरूकता बढ़ाई।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संयोजन विद्यालय के मेंटोर प्रमोद कुमार ने किया। प्रतियोगिता में कुल 25 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतिभागियों को दो-दो के समूहों में विभाजित किया गया, जिन्होंने आपसी विचार-विमर्श से स्कूल बैग के लिए स्टैंडर्ड तैयार किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दृष्टि व प्राची त्यागी, द्वितीय स्थान गुनगुन शर्मा व प्रियांशी, तृतीय स्थान अपर कुमार व सोमदीप दास की टीम ने प्राप्त किया। मुख्य अतिथि कार्यवाहक प्रधानाचार्या इशरत परवीन ने विजेता छात्रों को नकद पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान पंकज कुमार, अजय कुमार, शैफाली त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed