फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Students showed their creativity in Rakhi making competition

राखी बनाओ प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई रचनात्मकता

Wed, 06 Aug 2025 07:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 07:04 PM IST
विज्ञापन
Students showed their creativity in Rakhi making competition
सरधना। रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में केके पब्लिक स्कूल में राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा चार से 12वीं तक की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के लिए सभी छात्राएं अपने घर से आवश्यक सामग्री लेकर स्कूल पहुंचीं। राखियों के निर्माण में चावल, दाल, चिरौंजी, बादाम, मुरमुरे, मोती, शीशे, रंगीन रिबन, गोटा आदि का उपयोग किया गया। छात्राओं ने तिरंगा झंडा, भाई-बहन के प्रेम, वृक्षारोपण, सुंदर फूलों के डिजाइन तथा स्पाइडरमैन, छोटा भीम जैसे बच्चों के प्रिय पात्रों के स्टिकर लगाकर आकर्षक राखियां तैयार की। चयनित छात्राओं में अंशिका, अविका, रिया, दृष्टि, श्रद्धा, शिखा भाटी, अक्षिता शर्मा, विधि, इशिका जैन, भूमि जैन, मानवी, शिविका, आरुषि, उन्नति, गार्गी, छवि भाटी, आलिया, अंशिका जैन, अनुष्का और ऐना प्रमुख रहीं। स्कूल मैनेजर सुशील कुमार, सचिव संजीव कुमार और प्रधानाचार्य डॉ. उत्तम सिंह ने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed