{"_id":"698ddf99b56829ad88048299","slug":"students-secured-first-place-in-several-competitions-meerut-news-c-40-1-smrt1041-111604-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: छात्र-छात्राओं ने कई प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान पाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: छात्र-छात्राओं ने कई प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान पाया
विज्ञापन
उच्च प्राथमिक विद्यालय किशनपुर बिराना के छात्र छात्राएं जिन्होंने जनपदीय क्रीडा प्रतियोगिता में
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। मेरठ के परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बालक एवं बालिकाओं की दो दिवसीय जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय किशनपुर बिराना के छात्र-छात्राओं ने कई प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 10 और 11 फरवरी तक आईआईएमटी यूनिवर्सिटी के मैदान में आयोजित प्रतियोगिता में जनपद के 12 ब्लॉक की टीमों और खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
उच्च प्राथमिक विद्यालय किशनपुर बिराना के प्राथमिक स्तर के बालक वर्ग में 50 मीटर, 100 मीटर व 200 मीटर दौड़ में अभिषेक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग की 50 मीटर और 100 मीटर दौड़ में पलक एवं 200 मीटर दौड़ में हिमांशी नागर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उच्च प्राथमिक स्तरीय खेलों में बालक वर्ग में डिस्कस थ्रो में यशराज ने प्रथम, बालिका वर्ग में अंशिका नागर ने रिले दौड़ में द्वितीय एवं 400 मीटर की दौड़ में तृतीय स्थान प्राप्त किया।
जनपद स्तरीय खेलों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सभी खिलाड़ी अब मंडल स्तर पर आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। खिलाड़ियों की तैयारी कराने में प्रधानाध्यापक नीरज शर्मा एवं खेल शिक्षक अनिल कुमार की विशेष भूमिका रही। उच्च प्राथमिक विद्यालय किशनपुर बिराना ने सफलता प्राप्त करने वाले सभी खिलाड़ियों और उनके परिवारों को हार्दिक बधाई दी।