फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Students presented patriotic programmes.

Meerut News: छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए

Fri, 30 Jan 2026 06:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 06:48 PM IST
विज्ञापन
Students presented patriotic programmes.
समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुती देती छात्राएं। (स्त्रोत आयोजक) मवाना।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मवाना। मान्यता प्राप्त पब्लिक स्कूल समिति द्वारा एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम आयोजित हुआ। छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
ग्रीन लीव मंडप में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीराम मलिक ने की। मुख्य अतिथि पालिका चेयरमैन अखिल कौशिक व विशिष्ट अतिथि आदेश अग्रवाल, सुधीर कुमार, निष्काम गोयल, पंकज बंसल उपस्थित रहे। मां सरस्वती की प्रतिमा और अमर शहीदों के चित्रों के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। संचालन मनोज प्रकाश गोयल ने किया।
विज्ञापन

सरस्वती वंदना एमवी पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने प्रस्तुत की। 15 स्कूलों के छात्र छात्राओं ने 28 प्रस्तुतियां प्रस्तुत दी। समिति अध्यक्ष धीरू यादव ने सभी का स्वागत किया। समिति सचिव सुभाष चंद्र शर्मा ने सबका आभार व्यक्त किया। सभी प्रतिभागियों को अतिथियों ने प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। पालिका चेयरमैन अखिल कौशिक ने संबोधन में सुंदर प्रस्तुति के लिए बधाई दी।

समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुती देती छात्राएं। (स्त्रोत आयोजक) मवाना।

समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुती देती छात्राएं। (स्त्रोत आयोजक) मवाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed