फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Students presented a vision of the energy future in 2047.

Meerut News: 2047 में ऊर्जा भविष्य की तस्वीर विद्यार्थियों ने रखी सामने

Thu, 20 Aug 2026 05:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 05:34 PM IST
विज्ञापन
Students presented a vision of the energy future in 2047.
राजकीय इंटर कॉलेज में विज्ञान संगोष्ठी में राधिका, पूजा और आफिया ने बाजी मारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। राजकीय इंटर कॉलेज में बुधवार को राज्य विज्ञान शिक्षण संस्थान प्रयागराज के तत्वावधान में जनपद स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसका विषय भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 संभावनाएं एवं चुनौतियां रहा। संगोष्ठी में विभिन्न विद्यालयों से आए 40 छात्र-छात्राओं ने विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में खालसा कन्या इंटर कॉलेज, थापर नगर की राधिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एसएसडी कन्या इंटर कॉलेज, बुढ़ाना गेट की पूजा गर्ग द्वितीय और भारतीय गर्ल्स इंटर कॉलेज, सदर की आफिया तृतीय स्थान पर रहीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक जगदीश प्रसाद शुक्ल और राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य उपेंद्र सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विद्यार्थियों ने वर्ष 2047 तक भारत की बढ़ती ऊर्जा जरूरतों, नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों की संभावनाओं और ऊर्जा क्षेत्र के सामने मौजूद तकनीकी एवं पर्यावरणीय चुनौतियों पर विचार रखे। मंच संचालन रसायन विज्ञान प्रवक्ता कुमारी हर्षी गुप्ता ने किया।
विज्ञापन

समापन अवसर पर डीआईओएस जगदीश प्रसाद शुक्ल, प्रधानाचार्य उपेंद्र सिंह और उप-प्रधानाचार्य प्रशांत चौधरी ने विजेता एवं प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. आशीष शर्मा, विद्योतमा मिश्रा, विकास कुमार, मोनल अग्रवाल, आराधना भारद्वाज और ताजिम रिजवी का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed