फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Students paid tribute to teachers on Teachers' Day

शिक्षक दिवस पर विद्यार्थियों ने किया शिक्षकों को नमन

Thu, 04 Sep 2025 10:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 10:15 PM IST
विज्ञापन
Students paid tribute to teachers on Teachers' Day
आर्य कन्या इंटर कालेज में शिक्षक दिवस मनाते हुए। (मवाना)।
मवाना। स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल की दोनों शाखाओं में शिक्षक दिवस की गतिविधियां शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में धूमधाम से आयोजित की गई।
विज्ञापन

विद्यालय प्रबंधक मनोज रस्तोगी, प्रबंधिका मीनू रस्तोगी, प्रधानाचार्य कमल कुमार दीवान ने डाॅ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि देकर याद किया। संचालन कृष्णा रस्तोगी, देवधर, मरियम, आयुषी, श्रद्धा और मिलि ने किया। ईशान चौधरी व हरप्रीत ने अपने भाषण के माध्यम से डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के व्यक्तित्व से सभी को अवगत कराया। छात्र-छात्राओं ने डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस पर केक काटकर अपने अध्यापकों का सम्मान किया। छात्र-छात्राओं ने शिक्षक दिवस के अवसर पर नृत्य प्रस्तुति दी। कार्यक्रम हेड बॉय कृष्णा रस्तोगी और हेड गर्ल जुबिया के नेतृत्व में हुआ।

वहीं, आर्य कन्या इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में शिक्षिकाओं एवं छात्राओं ने डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र के सम्मुख श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानाचार्या आशा भारती ने छात्राओं को सर्वपल्ली राधा कृष्णन के शिक्षा के प्रति लगाव व समर्पण के विषय में बताया। छात्राओं ने भाषण, निबंध, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से शिक्षिकाओं के प्रति अपना सम्मान प्रकट किया। इस अवसर पर डॉ. संगीता जैन, ऋतु रस्तोगी, कविता रस्तोगी, आशा रानी, पूजा सिंह, मंजु, अनीता, विनय, प्रियंका, वंदना, अंतिमा, स्वीटी, दीपा, यशिका आदि शिक्षिकाओं का सहयोग रहा।

आर्य कन्या इंटर कालेज में शिक्षक दिवस मनाते हुए। (मवाना)।

आर्य कन्या इंटर कालेज में शिक्षक दिवस मनाते हुए। (मवाना)।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed