फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Students Organize Foot March on 'Nari Vandan, Sashakt Bharat'

Meerut News: नारी वंदन, सशक्त भारत पर छात्राओं ने निकाली पदयात्रा

Sat, 18 Apr 2026 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Students Organize Foot March on 'Nari Vandan, Sashakt Bharat'
मेरठ। इस्माईल नेशनल महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को सशक्त महिला सशक्तिकरण प्रकोष्ठ ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर जागरूकता पदयात्रा आयोजित की। भाजपा जिला मंत्री डॉ. सुनीता सैनी और प्राचार्य प्रो. अनीता राठी ने इसका शुभारंभ किया। पदयात्रा में सशक्त नारी, सशक्त भारत जैसे नारे लगाए गए।
विज्ञापन


डॉ. सुनीता सैनी ने अधिनियम को भारतीय लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को एक-तिहाई आरक्षण प्रदान करेगा। प्राचार्य प्रो. अनीता राठी ने इसे महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक पहल बताया। छात्राओं ने अधिनियम के महत्व पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने समाज में महिलाओं के अधिकारों और समान अवसरों के लिए निरंतर प्रयास का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. मीनू शर्मा के साथ डॉ. ममता, डॉ. प्रियांशी और डॉ. नेहा सिंह ने किया।
विज्ञापन

वाणिज्य विभाग का समझौता
महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग ने प्रमोशन पैराडाइज प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इसका उद्देश्य उद्योग और शिक्षा के बीच सहयोग बढ़ाना है। यह विद्यार्थियों को डिजिटल विपणन जैसे आधुनिक क्षेत्रों में प्रशिक्षण प्रदान करेगा। साझेदारी का लक्ष्य शैक्षणिक सहयोग और व्यावहारिक शिक्षा को सशक्त बनाना है। इसके तहत छात्राओं के कौशल विकास और औद्योगिक अनुभव को बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed