फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Students learn the nuances of Tamil language in summer camp

Meerut News: समर कैंप में विद्यार्थियों ने सीखी तमिल भाषा की बारीकियां

Thu, 14 May 2026 08:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Thu, 14 May 2026 08:58 PM IST
विज्ञापन
Students learn the nuances of Tamil language in summer camp
मेरठ। एनएएस इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को भारतीय भाषा समर कैंप-2026 का शुभारंभ हुआ। विद्यालय के पंडित गंगादान शर्मा सभागार में आयोजित कार्यक्रम में चयनित विद्यार्थियों को देश की प्राचीन भाषाओं में शामिल तमिल भाषा की सामान्य जानकारी दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम का समन्वयन उप-प्रधानाचार्य विजेंद्र कुमार ध्यानी ने किया। मुख्य वक्ता वरिष्ठ विज्ञान शिक्षक दीपक शर्मा रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को तमिल भाषा की विशेषताओं से अवगत कराया और तमिल गीत प्रस्तुत कर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। डॉ. सत्य प्रकाश शुक्ल और मोहनलाल ने विद्यार्थियों को तमिल के सामान्य शब्दों का ज्ञान कराया। कार्यक्रम में शिक्षिका अनीता रानी, शशिबाला और अनुराधा शर्मा की उपस्थिति रही। विद्यालय प्रशासन ने बताया कि समर कैंप के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय भाषाओं और संस्कृति से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed