{"_id":"69021055b87e13b5cb02f9bd","slug":"students-laid-siege-to-the-controller-of-examinations-office-meerut-news-c-72-1-mrt1063-142960-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: छात्रों ने किया परीक्षा नियंत्रक कार्यालय का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: छात्रों ने किया परीक्षा नियंत्रक कार्यालय का घेराव
Wed, 29 Oct 2025 06:32 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Wed, 29 Oct 2025 06:32 PM IST
विज्ञापन
सीसीएसयू में परीक्षा फॉर्म भरने में आ रही तकनीकी खामियों पर जताया विरो छात्रों का हंगामा
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में विषम सेमेस्टर परीक्षा फॉर्म भरने में तकनीकी खामियों से नाराज छात्रों ने बुधवार को परीक्षा नियंत्रक कार्यालय का घेराव किया। पूर्व छात्र संघ महामंत्री अंकित अधाना के नेतृत्व में छात्रों ने कई समस्याएं बताई। इनमें फॉर्म में बैक पेपर, सेमेस्टर, ग्रेस और पीजी कोर्स की फीस शून्य दिखने जैसी समस्या भी शमिल थी।
अधाना ने एजेंसी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक सप्ताह से अधिक समय से हजारों छात्र परेशान हैं, लेकिन कोई निराकरण नहीं हुआ। विरोध के दबाव में परीक्षा नियंत्रक वीरेंद्र कुमार मौर्य ने छात्रों के सामने ही एजेंसी से बात कर कई फॉर्म तुरंत ठीक करवाए और शेष समस्याओं पर शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद अधाना ने कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला व कुलसचिव अनिल कुमार यादव से मुलाकात कर एलएलबी व बीएएलएलबी में मेरिट के इंतजार में वंचित छात्रों को निजी कॉलेजों में अंतिम प्रवेश अवसर देने की मांग की। प्रदर्शन में विनीत चपराना, रोहित गुर्जर, प्रमोद शेरगढ़ी, आशु गोस्वामी, अनुज गुर्जर, कृष्ण, एएन मलिक, सोनी सहित कई छात्र शामिल रहे।