Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Students from Mataur secured second place in the folk dance competition.

Meerut News: लोक नृत्य प्रतियोगिता में मटौर की छात्राओं ने हासिल किया दूसरा स्थान

Fri, 06 Nov 2026 09:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 09:51 PM IST
विज्ञापन
Students from Mataur secured second place in the folk dance competition.
दौराला - लोक नृत्य में विजेता रहीं श्री मल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलेज की छात्राएं। स्रोत : स
दौराला। एनसीईआरटी नई दिल्ली की ओर से राष्ट्रीय जनसंख्या शिक्षा परियोजना के तहत प्रयागराज में आयोजित राज्य स्तरीय लोक नृत्य प्रतियोगिता में श्री मल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलेज मटौर की छात्राओं ने प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। चार नवंबर को संपन्न प्रतियोगिता में प्रदेश के 17 जनपदों की टीमों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में छात्राओं ने लोक नृत्य के माध्यम से लैंगिक समानता, पर्यावरण संरक्षण, स्वस्थ जीवनशैली और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग का संदेश दिया। विद्यालय की प्रधानाचार्य नीरज तोमर ने छात्राओं की सफलता पर खुशी जताते हुए इसका श्रेय संगीत शिक्षिका अंजलि के मार्गदर्शन और मेहनत को दिया। उन्होंने तैयारी में शिक्षिका पूजा के सहयोग की भी सराहना की। प्रतियोगिता में कक्षा नौ की परी, हिमानी, माही, अहाना, खुशबू और साक्षी ने प्रतिभाग किया। नोडल अधिकारी डॉ. संजीव कुमार सहित विद्यालय परिवार ने छात्राओं और शिक्षिकाओं को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed