मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में सोमवार को पुरस्कार वितरण समारोह किया गया। जिसमें इंटर हॉस्टल प्रतियोगिता 2025 के विजेताओं को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता 13 फरवरी से 9 अप्रैल तक विश्वविद्यालय के विभिन्न छात्रावासों के बीच आयोजित की गई थी। कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए। छात्र-छात्राओं को 120 स्वर्ण, 123 रजत और 56 कांस्य पदक के साथ 650 प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
दुर्गा भाभी महिला छात्रावास ने महिला क्रिकेट और बास्केटबाल में बाजी मारी, जबकि पुरुष वर्ग में पं. दीन दयाल उपाध्याय छात्रावास और डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम छात्रावास ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्रा रिया सहरावत ने क्विज व सांस्कृतिक स्पर्धाओं में भाग लिया था। इस दौरान प्रति-कुलपति प्रो. मृदुल गुप्ता, प्रो. हरे कृष्णा, प्रो. नीरज सिंघल, डॉ. जेएस रुहेल, प्रो. जयमाला, डॉ. ओमपाल, डॉ. यशवेंद्र वर्मा, डॉ. बिंदु शर्मा, डॉ संजीव कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद