फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Students displayed their talent in the composite school.

Meerut News: कंपोजिट विद्यालय में छात्र-छात्राओं दिखाई प्रतिभा

Fri, 17 Oct 2025 08:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 08:47 PM IST
विज्ञापन
Students displayed their talent in the composite school.
कम्पोजिट विद्यालय हसनपुर कलां पर खेलकूद प्रतियोगिता का फीता काटकर उदघाटन करते ​प्राथमिक शिक्षक 
माछरा। ब्लॉक माछरा के न्याय पंचायत हसनपुर कलां में कंपोजिट विद्यालय में छात्र-छात्राओं के खेलों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी माछरा अजय कुमार के निर्देशन में आयोजित खेलों का उद्घाटन प्राथमिक शिक्षक संघ माछरा के अध्यक्ष दीपक तोमर व जग्गी प्रधान ने किया। बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में वंश मेघराजपुर प्रथम, इशांत द्वितीय और यश तृतीय स्थान पर रहे। 100 मीटर दौड़ में वंश प्रथम स्थान, इशांत द्वितीय तथा विशु तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में इशांत प्रथम, आर्यन द्वितीय, वंश तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद में वंश प्रथम, विशु द्वितीय रहे। ऊंची कूद में प्रीत प्रथम, वंश द्वितीय रहे। कबड्डी में हसनपुर कलां प्रथम व मेघराजपुर विद्यालय द्वितीय रहा। खो-खो में हसनपुर कलां विद्यालय प्रथम और मेघराजपुर द्वितीय स्थान पर रहा।

बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में परी प्रथम, वैष्णवी द्वितीय स्थान पर रही। 100 मीटर दौड़ में परी प्रथम, वैष्णवी द्वितीय स्थान पर रही। लंबी कूद में पूर्वी प्रथम, अनम द्वितीय स्थान पर रहीं। ऊंची कूद में पूर्वी प्रथम, परी द्वितीय स्थान पर रही। कबड्डी में हसनपुर कलां प्रथम, मेघराजपुर की टीम द्वितीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed