{"_id":"68d410b4cb602def730bb2e5","slug":"students-demanded-operation-of-roadways-buses-meerut-news-c-40-1-smrt1041-110191-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: छात्रों ने की रोडवेज बसों के संचालन की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: छात्रों ने की रोडवेज बसों के संचालन की मांग
विज्ञापन
मवाना से मां भद्रकाली मार्ग पर मिनी रोडवेज बसों के संचालन की मांग करते हुए छात्र। (स्त्रोत छात्
मवाना। मवाना से मां भद्रकाली मार्ग पर मिनी रोडवेज बसों के संचालन की मांग को लेकर छात्रों ने एक बार फिर आवाज उठाई। बुधवार को छात्र संघ के पूर्व महामंत्री अंकित अधाना के नेतृत्व में दर्जनों छात्रों ने क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय का घेराव किया। क्षेत्रीय प्रबंधक संदीप नायक की अनुपस्थिति में छात्रों ने कार्यालय अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कुड़ी कमालपुर, मीवा, मटौरा, अकबरपुर गढ़ी, अकबरपुर इच्छाबाद, हिमायूंपुर, मां भद्रकाली मंदिर, बंगाली कॉलोनी, प्रताप नगर जैसे गांवों को जोड़ने वाले मार्ग पर बसों का संचालन शुरू करने की मांग की गई। छात्रों का कहना है कि देहात के मार्गों पर मिनी रोडवेज बसों के संचालन के लिए शासन से हरी झंडी मिलने के बाद इस मांग ने जोर पकड़ लिया। छात्रों के अनुसार, इस मार्ग पर परिवहन का कोई भी नियमित साधन न होने से स्कूल और कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाते हैं, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित होती है। मां भद्रकाली मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को भी निजी साधनों पर निर्भर रहना पड़ता है।
कार्यालय अधीक्षक ने छात्रों को आश्वासन दिया कि इस मार्ग पर सर्वे हो चुका है। नवंबर तक मिनी बसें मिलने की उम्मीद हैं। बसों की उपलब्धता सुनिश्चित होते ही इस मार्ग पर नवंबर माह तक मिनी रोडवेज बसों का संचालन शुरू होने की संभावना है। ज्ञापन देने वालों में नीरज नागर, गौरव पाल, आशु गोस्वामी, रवि मावी, रजत ठाकुर, प्रमोद शेरगढ़ी, सचिन उर्फ बाला सहित कई छात्र मौजूद रहे।