Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Students decorated for Diwali using handicrafts and created attractive lamps.

Meerut News: छात्राओं ने हस्तकला से सजाई दीपावली, आकर्षक दीपक बनाए

Thu, 05 Nov 2026 07:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन
Students decorated for Diwali using handicrafts and created attractive lamps.
आचार्य नमि सागर जैन इंटर कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। दीपावली पर्व को लेकर आचार्य नमि सागर जैन इंटर कॉलेज में छात्राओं ने हस्तकला का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय में आयोजित रचनात्मक गतिविधि के दौरान छात्राओं ने अपनी कलात्मक प्रतिभा दिखाते हुए आकर्षक दीपक, मोमबत्तियां, बंदनवार और सजावट की अन्य सामग्री तैयार की। छात्राओं ने रंगों और विभिन्न सजावटी वस्तुओं का प्रयोग कर सुंदर कलाकृतियां बनाईं।

प्रतियोगिता में विभिन्न कक्षाओं की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। बेहतर कलाकृतियां तैयार करने वाली अलशिफा, इरम, जानवी, नबिया, परी, पायल, ख्वाहिश, कशिश, प्राची, माही, खुशी, शबनूर, सानिया और सदफ को विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय बहादुर सिंह ने पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य विजय बहादुर ने कहा कि इस तरह की गतिविधियों से छात्राओं की रचनात्मक क्षमता और आत्मविश्वास को बढ़ावा मिलता है। विद्यालय की संचालिका रेणु जैन, अरिहंत जैन सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed