फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   students created a rage in the kalrav

कलरव में छात्र-छात्राओं ने मचाया धमाल

Sat, 29 Feb 2020 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
students created a rage in the kalrav
गंगानगर। गीत और संगीत की जुगलबंदी पर किसी ने गीत सुनाकर समां बांध दिया तो ग्रुप डांस में छात्राओं ने हर किसी का दिल जीत लिया। वहीं, बैंड की प्रस्तुति पर हर कोई थिरकने को मजबूर हो गया। मौका था आईआईएमटी विश्वविद्यालय गंगानगर में शुक्रवार को दो दिवसीय वार्षिक युवा महोत्सव कलरव-2020 के आयोजन का। जिसमें छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियां देकर माहौल को खुशनुमा बना दिया।
विज्ञापन

महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि एमडीए वीसी राजेश पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलन करके किया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम छात्रों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इसके पश्चात देश मेरा रंगीला गाने पर नृत्य प्रस्तुत किया। छात्राओं ने रंगीलो म्हारो ढोलना, दिल चोरी साढा हो गया, गजबन पानी न चाली, काला चश्मा जचदा है आदि गानों पर शानदार नृत्य प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। वहीं, शानदार नृत्य ने युवाओं में जोश भर दिया। उन्होंने मेरे नसीब में तू है के नहीं, इक परदेसी मेरा दिल ले गया आदि गानों पर समूह नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। शाम को बैंड परफारमेंस पर छात्र-छात्राएं जमकर झूमे। देर शाम तक चले आयोजन में सभी यादों को संजोकर कल फिर आने का वादा करके एक-दूसरे से विदा हुए। कल दिनभर विभिन्न आयोजनों के बाद शाम को कार्यक्रम का समापन और पुरस्कार वितरण होगा। इस मौके पर छात्रों द्वारा खानपान के स्टाल भी लगाए गए। मनोरंजन के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इस मौके पर एमडीए वीसी राजेश पांडे ने कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि मंच पर कला का प्रदर्शन करने से आत्मविश्वास बढ़ता है। सहायक नगर आयुक्त ब्रजपाल सिंह ने सभी छात्रों को मेरठ को स्वच्छ एवं स्मार्ट सिटी बनाने की शपथ दिलाई। आईआईएमटी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति योगेश मोहन गुप्ता ने कहा कि युवावस्था में शिक्षा प्राप्ति के साथ आपसी सहयोग एवं एकता की भावना जागृत होना भी महत्वपूर्ण है। विश्वविद्यालय के प्रति कुलाधिपति अभिनव अग्रवाल, कुलपति प्रो. वीके सिंह, रजिस्ट्रार अशोक कुमार, डॉ. दीपा शर्मा, डॉ. दीपक सिन्हा, आशा यादव, श्वेता रस्तोगी व अविनाश सिंह ने छात्रों का उत्साहवर्द्धन किया। इस दौरान रितिक शर्मा, फैज, कौशिक, रितिक मिश्रा, विशांत, ज्ञानप्रकाश, अभिषेक, जुनैद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed